विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रावण पर बेस्ड Ramayana में माता सीता बनेंगी Alia Bhatt, साउथ का सुपरस्टार निभाएगा भगवान राम का किरदार?

Published: Mon, 21 Jul 2025 12:03 PM (GMT+05:30)

रणबीर कपूर के बाद रामायण पर बेस्ड मूवी में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एंट्री हुई ...और पढ़ें

ऑन-स्क्रीन सीता के लिए चुनी गईं आलिया भट्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
ऑन-स्क्रीन सीता के लिए चुनी गईं आलिया भट्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रावण पर बेस्ड होगी रामायण पर आधारित फिल्म
  2. माता सीता की भूमिका निभाएंगी एक्ट्रेस आलिया भट्ट
  3. 73 साल का साउथ एक्टर बनेगा मूवी में रावण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब नितेश तिवारी की रामायण की कास्टिंग हो रही थी तब हर ओर चर्चा थी कि आलिया भट्ट माता सीता की भूमिका निभाएंगी। यहां तक कि कुछ फैंस तो डिमांड भी कर रहे थे कि वह माता सीता बनें। हालांकि, ऐसा संभव नहीं हो पाया। मगर अब आलिया के चाहने वालों की ये ख्वाहिश पूरी होने जा रही है।

जी हां, रणबीर कपूर के बाद आलिया भट्ट भी रामायण फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। वह माता-सीता की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में, कन्नप्पा (Kannappa) स्टार विष्णु मंचू (Vishnu Manchu) ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि भगवान राम की भूमिका कौन निभा रहा है।

रामायण में भगवान राम बनने वाला था ये एक्टर

अगर आपको कन्फ्यूजन हो रहा है कि हम किस रामायण की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यह नितेश तिवारी वाली रामायण नहीं बल्कि मोहन बाबू की रामायण पर आधारित फिल्म की बात कर रहे हैं। जी हां, साल 2009 में मोहन बाबू रामायण पर आधारित फिल्म बनाने वाले थे लेकिन किसी वजह से यह पोस्टपोन हो गई थी। अब सालों बाद उनके बेटे और एक्टर विष्णु मंचू ने रिवील किया है कि वह रामायण फिल्म लेकर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'Kannappa को ट्रोल किया तो लगेगा शिव का श्राप', एक्टर का बयान वायरल, यूजर बोला- 'नरक में जाने के लिए बेताब'

Vishnu Manchu

Photo Credit - X

विष्णु मंचू ने रिवील की स्टार कास्ट

विष्णु मंचू ने नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में रामायण फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी और डायलॉग्स तैयार हैं। एक्टर ने कहा, "मैंने 2009 में सूर्या को राम का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया था। मेरे पिता रावण का किरदार निभाने वाले थे और राघवेंद्र राव निर्देशन करने वाले थे। स्क्रिप्ट और डायलॉग्स तैयार थे, लेकिन बजट नहीं बन पाया। सूर्या अब भी मेरे राम होंगे और आलिया भट्ट सीता। मैं हनुमान का किरदार निभाना चाहता था, लेकिन राघवेंद्र सर मुझे इंद्रजीत का रोल देना चाहते थे।"

Vishnu Manchu Ramayan

Photo Credit - X

कब बनाएंगे रावण पर आधारित रामायण?

विष्णु मंचू अपने पिता के साथ रामायण पर आधारित जो फिल्म बना रहे थे, वो राम नहीं बल्कि रावण पर बेस्ड थी। वह रावण की जिंदगी के बारे में दिखाना चाहते थे। फिलहाल, विष्णु मंचू रामायण पर आधारित फिल्म बनाएंगे या नहीं, यह अभी कन्फर्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "मेरे पास स्क्रिप्ट और डायलॉग्स हैं हैं लेकिन मुझे पता नहीं कि मैं कभी यह बना पाऊंगा भी या नहीं।" 

यह भी पढ़ें- 'आपने मुझे इसे पसंद करने पर मजबूर...'Ram Gopal Verma ने की Vishnu Manchu की Kannappa की तारीफ, बोले- आंसू आ गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।