Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4000 करोड़ के प्रोजेक्ट की रिलीज पर लटकी तलवार, बदल सकती है Ranbir Kapoor की रामायण की डेट

    Updated: Sat, 23 May 2026 05:16 PM (IST)

    रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट में बदलाव की खबरें हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साईं पल्लवी (Sai Pallavi) और यश स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) इस साल की मचअवेटड फिल्मों में से एक है। फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। हालांकि अब रामायण का इंतजार करने वाले फैंस के लिए एक एक्साइटिंग खबर है।

    रिपोर्ट आ रही है कि इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब ये हुआ कि रामायण 30 अक्टूबर 2026 से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 4 हजार करोड़ी Ramayana की रिलीज से पहले अयोध्या में Ranbir Kapoor ने खरीदी जमीन, इतने करोड़ है कीमत

    क्या है मेकर्स का प्लान?

    बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, "नमित मल्होत्रा चाहते हैं कि दिवाली से पहले फिल्म अपनी पहचान बना ले। वे चाहते हैं कि फिल्म की चर्चा हर जगह फैले, ताकि दूसरे हफ्ते में फिल्म का कारोबार चरम पर पहुंच जाए। वे न सिर्फ दिवाली से पहले फिल्म रिलीज करके, बल्कि त्योहारों के चलते पहले हफ्ते से भी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म लाकर कारोबार को नए सिरे से परिभाषित करना चाहते हैं। फिल्म को एक हफ्ते पहले रिलीज करने पर बातचीत चल रही है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।"

    Ramayana (8)

    सूत्र ने पोर्टल को यह भी बताया कि रामायण के डिस्ट्रीब्यूटर्स से अभी बातचीत की जा रही है। ये फाइनल होते ही निर्माता नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। अभी इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ समय पहले हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्ट रिवील किया था।

    दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

    बता दें कि रामायण को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है वहीं दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा। खबरों के मुताबिक, पहले भाग का अंत सीता हरण के दृश्य पर होगा। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, फिल्म निर्माता पार्ट 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

    यह भी पढ़ें- नितेश तिवारी ने क्यों रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ को बताया डरावना? बोले- ‘एक बड़ी नैतिक जिम्मेदारी...’