Ramayana के टीजर में छिपी 'रावण' की पहली झलक, 'दशानन' के लुक में छा गए रॉकिंग स्टार Yash
फिल्म रामायण का लेटेस्ट फर्स्ट लुक टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। जिसमें रावण के रोल में मौजूद साउथ सुपरस्टार यश का लु भी नजर आया है। ...और पढ़ें

रामायण से यश का रावण लुक (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रिलीज हुआ रामायण का फर्स्ट लुक टीजर
रावण के रोल में नजर आए साउथ सुपरस्टार यश
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रामायण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर के द्वारा अभिनेता रणबीर कपूर का भगवान राम का लुक पेश किया गया है। लेकिन टीजर अंत में आपको दशानन यानी रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश की झलक भी देखने को मिलेगी, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
यश का रावण लुक देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए एक नजर एक्टर के रामायण कैरेक्टर पर डालते हैं-
रामायण में रावण बने यश
मेकर्स की तरफ से इस बात का एलान पहले ही कर दिया गया था कि 2 अप्रैल गुरुवार को रामायण का पहला लुक रिलीज किया जाएगा। भगवान श्री राम की भूमिका में रणबीर कपूर का लुक काफी शानदार लगा है और उनकी प्रशंसा काफी जा रही है। लेकिन रावण के रूप में यश की हल्की से झलक फिल्म के लेटेस्ट टीजर के लिए चर्चा का अहम मुद्दा बन गई है।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana पर भारी है 78 एपिसोड की पुरानी 'रामायण', 39 साल से बनी हुई है नंबर-1

दरअसल रामायण के टीजर के अंत में यश का रावण का बैक पोज लुक दिखाया गया है, जिसमें वह अपने पुष्पक विमान की तरफ जाते हुए नजर आ रहे हैं। बस इतनी सी झलक को देखकर इंटरनेट पर यूजर्स क्रेजी हो रहे हैं और अलग-अलग तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं।
Rama is the greatest of all time because he lived a life where the choices he made were always in the benefit of the greater good, duty over desire, and sacrifice over self.
— Namit Malhotra (@malhotra_namit) April 2, 2026
His legacy continues to enhance and empower humanity over time and bring the belief in the goodness of… pic.twitter.com/FjlcgF6e8q
एक यूजर ने लिखा है- ऐसा लग रहा है कि जैसे यश अन्ना रावण का किरदार निभाने के लिए पैदा हुए हैं। दूसरे ने लिखा है- रावण के लुक में यश का चलना, काफी शानदार लग रहा है।

खबरें और भी
इस तरह से हर कोई अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहा है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यश का रावण लुक जमकर वायरल हो रहा है।
कब रिलीज होगी रामायण
निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया था। जिसके आधार पर मूवी का पहला पार्ट दीवाली 2026 में रिलीज किया जाएगा। जब रामायण पार्ट-2 को अगले साल 2027 को बड़े पर्दे रिलीज होगा। मालूम हो कि रामायण का बजट 4000 करोड़ का बताया जा रहा है और माना जा रहा है कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख सकती है।