विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana X Review: रणबीर-यश की रामायणम् पर दर्शकों ने सुनाया फाइनल फैसला, क्लाइमैक्स पर दिया ऐसा रिएक्शन

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:27 PM (IST)

रामायणम् पार्ट 1 पर समीक्षको के फैसले के बाद अब दर्शकों को रणबीर कपूर और यश की माइथोलॉजिकल फिल्म पसंद ...और पढ़ें

रामायणम् पार्ट 1 को दर्शकों ने सुनाया फैसला/ फोटो- इंस्टाग्राम

रामायणम् पार्ट 1 को दर्शकों ने सुनाया फैसला/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायणम् पार्ट 1 पर दर्शकों ने सुनाया अपना निर्णय

  2. VFX और क्लाइमैक्स पर दिया हैरान करने वाला रिएक्शन

  3. रणबीर और यश किसकी परफॉर्मेंस ने जीता दिल?

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर और यश की एपिक सागा फिल्म रामायणम् को समीक्षकों से तो काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन क्या दर्शकों को ये फिल्म उतनी ही पसंद आई है? क्या उन्हें भी रावण के रोल के लिए यश और भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर परफेक्ट लगे?

मूवी की कहानी से लेकर स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस ऑडियंस को कितनी पसंद आई,इसे लेकर अब उन्होंने अपना फाइनल फैसला सुना दिया है।

दर्शकों को कैसी लगी रामायणम्?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायणम् को लेकर ऑडियंस का भी वहीं प्वांइट ऑफ व्यू है, जो क्रिटिक्स का है। मूवी के वीएफएक्स से लेकर फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को देखने के बाद दर्शक इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मूवी के विजुअल्स अवतार से कम नहीं है। नमित मल्होत्रा ने अपना वादा पूरा किया। मूवी में दिखाए गए एनिमल्स एकदम रियल लग रहे हैं। रणबीर हो या फिर साई पल्लवी, लक्ष्मण हो या फिर रावण सभी अपने रोल में बिल्कुल परफेक्ट लगे हैं। मूवी रोंगटे खड़े करती है।"

Screenshot 2026-11-05 162140

दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही बेहतरीन फिल्म है, जो पहले इंडियन सिनेमा में कभी भी नहीं बनी। यश तो फिल्म की हाइलाइट प्वाइंट है ही, लेकिन रणबीर, साई पल्लवी ने भी बहुत ही अच्छा काम किया है। म्यूजिक शानदार है। यश का कॉस्ट्यूम आउट ऑफ द वर्ल्ड है, लेकिन सबसे अच्छी चीज जो फिल्म में है वो है इसका वीएफएक्स, जो द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के लेवल का है।"

Screenshot 2026-11-05 161439

रामायणम् को इंडियन सिनेमा के लिए बताया बेंचमार्क

एक अन्य यूजर ने लिखा, "रामायणम् इंडियन सिनेमा के लिए एक बेंचमार्क है। ये हमारा इतिहास दुनियाभर में दिखाने का बिल्कुल सही तरीका है। ये है पीक इंडियन सिनेमा। वीएफएक्स, एक्शन, इमोशन, परफॉर्मेंस हर चीज ऑन द स्पॉट है। रावण की भूमिका को देखकर तो मैं मंत्रमुग्ध हो गया। यश ने बॉस लेवल परफॉर्मेंस दी है।"

Screenshot 2026-11-05 161546

रणबीर की परफॉर्मेंस से सरप्राइज एक और यूजर ने लिखा, "ये अब तक की सबसे बेस्ट रामायण है। फर्स्ट हाफ पीक सिनेमा है, दूसरा हाफ थोड़ा स्लो है, लेकिन माइंड बोग्लिंग क्लाइमैक्स ने वो छुपा दिया। यश रावण के रूप में, राम के रूप में रणबीर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी ने बहुत ही शानदार काम किया है। विजुअल्स बहुत ही अच्छे हैं, ये फिल्म सबके लिए मस्ट वॉच है।"

Screenshot 2026-11-05 161546

रावण बन यश ने लूटी लाइमलाइट

रणबीर का बेहतरीन काम देखकर तो लोग सरप्राइज हुए ही, लेकिन यश ने अपने रावण के किरदार में जान फूंक दी। एक अन्य यूजर ने लिखा, "रावण बने यश ने पूरी लाइमलाइट लूट ली। वह शोज टॉपर थे। शानदार विजुअल्स, अंत में जटायु का क्लाइमैक्स सीक्वेंस शानदार था। राम -सीता के सीन्स में पूर्ण इमोशन देखने को नहीं मिले।"

आपको बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायणम् पार्ट 1 ने रिलीज के कुछ ही घंटों में धुरंधर 2 को पछाड़ दिया है। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। इसका सेकंड पार्ट 2028 दीवाली पर आएगा।

यह भी पढ़ें- Ramayana देखने के बाद हैरान हुए ये बॉलीवुड सितारे, करण जौहर ने कहा- किसी चमत्कार से कम नहीं...

यह भी पढ़ें- रामायणम् से Sunny Deol की झलक के बाद रिलीज हुई पूरी हनुमान चालीसा, भक्ति में लीन कर देगी 5 सिंगर्स की आवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।