Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Charan: ऑस्कर 2023 के लिए इस लुक में रवाना हुए राम चरण, नंगे पैर देख फैंस हैरान

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 21 Feb 2023 05:15 PM (IST)

    राम चरण ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान एक्टर नंगे पैर और काले कपड़े पहने नजर आए। ऐसे में सभी का ध्यान उन्हीं की ओर था। इस ...और पढ़ें

    Ramcharan walking barefoot in black clothes for Oscars 2023, fans were surprised
    Ramcharan walking barefoot in black clothes for Oscars 2023, fans were surprised

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan: राम चरण के लिए ये साल बहुत खास है। जहां एक ओर उनकी फिल्म आरआरआर का सॉन्ग ऑस्कर की दौड़ में शामिल है वहीं इस साल रामचरण पिता भी बनने वाले हैं। मंगलवार को एक्टर ऑस्कर 2023 के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। राम चरण ब्लैक कुर्ता-पायजामा पहने नंगे पैर अमेरिका की ओर रवाना हुए। उनके इस लुक को देखकर फैंस भी हैरान हैं।

    क्यों अपनाया राम चरण ने ये लुक

    पैपराजी अकाउंट वीरल भयानी ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें राम चरण काला कुर्ता-पायजामा पहने नंगे पैर, सिर पर टीका लगाए नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देखकर सभी चौंक गए। बता दें कि राम चरण हर साल अयप्पा दीक्षा लेते हैं। केरल के सबरीमाला मंदिर में जाने से पहले व्यक्ति को 48 दिनों तक कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। राम चरण हर साल अयप्पा की दीक्षा लेते हैं और इन नियमों का पालन करते हैं। इस दौरान व्यक्ति को 41 दिनों तक कड़ी तपस्या करनी होती है। उन्हें उपवास करना होता है, बिस्तर का त्याग करना होता है साथ ही व्यक्ति 41 दिनों तक अपनी दाढ़ी और बाल नहीं कटवा सकता। राम चरण हर साल इन सभी नियमों का पालन करके भगवान अयप्पा के दर्शन करने जाते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    नाटू-नाटू सॉन्ग सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में शामिल

    आरआरआर के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर 2023 में सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में शामिल किया गया है। ये अवॉर्ड फंक्शन 12 मार्च को अमेरिका में आयोजित होने वाला है। जिसके लिए राम चरण रवाना हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Selfiee: कुड़ी चमकीली को प्राइवेट जेट में अक्षय कुमार और हनी सिंह ने किया रिक्रिएट, देखें वीडियो

    यह भी पढ़ें: Sonu Nigam Video: इवेंट में हुई धक्का-मुक्की के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सोनू निगम, बोले- अब सब ठीक है

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: जाह्नवी और बोनी कपूर ने श्रीदेवी की याद में लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- 'आज भी आपको हर जगह...'

    खबरें और भी