Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में ग्लैमरस पटाखा बन पहुंचीं Tamannah Bhatia, इन सितारों के लुक ने भी उड़ाए होश

    Updated: Sun, 27 Oct 2024 08:28 AM (IST)

    फिल्म इंडस्ट्री के सितारे हर त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। हर साल बी टाउन सेलेब्स अपने सबसे बेस्ट लुक में तैयार होकर दीवाली पार्टी अटेंड कर ...और पढ़ें

    दीवाली पार्टी से तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, राशि खन्ना
    दीवाली पार्टी से तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, राशि खन्ना

    HighLights

    1. मनीष मल्होत्रा के बाद रमेश तौरानी ने रखी पार्टी
    2. दीवाली पार्टी में तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग दिए पोज
    3. बॉलीवुड सितारों ने पार्टी में जमाया रंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स अक्सर हर त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। होली हो या दशहरा, बी टाउन सेलेब्स के बीच हर फेस्टिवल का सेलिब्रेशन बढ़ चढ़कर होते देखने को मिलता है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा के यहां दीवाली पार्टी हुई थी, जिसमें तमाम सितारे पहुंचे थे। वहीं, अब फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) के यहां भी दीवाली पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। 

    दीवाली पार्टी में पहुंचे ये सितारे

    रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में हुमा कुरैशी, शिल्पा शेट्टी, सनी कौशल, तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) सहित कई सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी के लिए हुमा ने ब्लू कलर की एथनिक ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को बड़ी-बड़ी ईयररिंग्स और ढेर सारी ज्वेलरी के साथ पूरा किया। 

    पार्टी में छाए तमन्ना और विजय

    इस पार्टी में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने भी एंट्री ली। दोनों ने साथ में पोज भी दिया। तमन्ना ने जहां पीच शेड की खूबसूरत सी ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी, वहीं विजय ने ग्रीन-ब्लैक शेड के सूट कोट में एंट्री ली। कपल की साथ में फोटो काफी पसंद की जा रही है। तमन्ना ने डीप नेक ब्लाउज पहना था। वहीं, ज्वेलरी के नाम पर उन्होंने नेकलेस और चूड़ी को तवज्जो दी। 

    सिद्धार्थ मल्होत्रा लगे डैशिंग

    फिल्ममेकर की दीवाली पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बेहद हैंडसम बनकर पहुंचे थे। इस पार्टी के लिए उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का आउटफिट सलेक्ट किया था, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रहे थे। 

    गॉर्जियस लुक में नजर आईं शिल्पा शेट्टी 

    शिल्पा शेट्टी हर फंक्शन में ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। इस पार्टी में भी ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस में उन्होंने पति राज कुंद्रा के साथ फैशनेबल अंदाज में शिरकत की।

    रंगीन ड्रेस में शरवरी वाघ ने भी लगाई हाजिरी

    रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में राइजिंग स्टार शरवरी वाघ ने हटके स्टाइल में शिरकत की। उन्होंने गोल्डन कलर के डीप नेक ब्लाउज और ग्रीन ब्लू कलर की स्कर्ट पहनी थी। उनका यह लुक उन्हें बाकियों से अलग और काफी ग्लैमरस बना रहा था। 

    खबरें और भी

    पति के साथ पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा

    कुछ महीने पहले ही शादी कर चुकीं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इस पार्टी में अपने पति जहीर इकबाल के साथ पहुंचीं। जहां सोनाक्षी ने ऑलिव कलर की इंडियन ड्रेस पहनी थी, वहीं उनके कॉन्ट्रास्ट में जहीर ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस के सिंपल लुक में नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Singham Again से इतिहास दोहराएंगे Ajay Devgn? 15 साल के क्लैश में आमिर-अक्षय की फिल्मों को चटाई है धूल