विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood की वो भूतिया फिल्म, जिसके सेट पर सच में आ गया था 'भूत', कब्रिस्तान में हुई थी शूटिंग

Published: Mon, 02 Sep 2024 07:38 PM (GMT+05:30)

हॉरर कॉन्सेप्ट पर अब तक बॉलीवुड हॉलीवुड और यहां तक कि ओटीटी के लिए भी कई फिल्में बन चुकी हैं। ...और पढ़ें

हॉरर फिल्में बनाने वाले रामसे ब्रदर्स. फोटो क्रेडिट - जागरण ग्राफिक्स
हॉरर फिल्में बनाने वाले रामसे ब्रदर्स. फोटो क्रेडिट - जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. पहली जोंबी हॉरर फिल्म है 'दो गज जमीन के नीचे'
  2. रामसे ब्रदर्स ने शुरू किया हॉरर फिल्मों का चलन
  3. कब्रिस्तान में शूटिंग के दौरान हुआ था 'भूत' से सामना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में भूतिया फिल्मों की जब भी बात होती है, तो रामसे ब्रदर्स की फिल्मों के जिक्र के बिना वह अधूरी मानी जाती है। इस फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम 'रामसे' एक ब्रांड बन गया है। 70-80 के दशक में जब रोमांस और ड्रामे से भरपूर फिल्मों का चलन था, तब रामसे ब्रदर्स ने भूतहा फिल्मों का ट्रेंड शुरू किया था।

भूतिया फिल्मों के लिए फेमस रामसे ब्रदर्स

रामसे ब्रदर्स (Ramsay Brothers) कुल सात भाई थे, जिनमें से कुछ अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक लंबे अंतराल के बाद हॉरर फिल्में बनाने वाले इन भाइयों का कुनबा 'बंद दरवाजे के पीछे' सीरीज से ओटीटी पर डराने के लिए आ रहे हैं। इस कड़ी में हम आपको उनके निर्देशन में बनी पहली हॉरर फिल्म 'दो गज जमीन के नीचे' से जुड़ी एक ऐसी बात बताएंगे, जिसे सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

सेट पर मिली थी लाश

रामसे ब्रदर्स ने हमेशा अपनी फिल्मों से इतिहास रचा है। सात भाइयों में से दो श्याम और तुलसी रामसे निर्देशन का काम करते थे। उनकी बनाई कुछ मूवीज ने उस जमाने में भी खूब नोट बंटोरे, तो वहीं कुछ की कहानी लोगों को रास नहीं आई। लेकिन फिल्मों में भूत दिखाने का इनका तरीका लोगों को जरूर पसंद आया। हालांकि, रामसे ब्रदर्स का यही शौक एक दिन उनके गले का फांस बन गया, जब उन्हें सेट पर सचमुच एक लाश मिली थी।

श्याम और तुलसी रामसे ने आज से 52 साल पहले 'दो गज जमीन के नीचे' बनाई थी। यह उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी, जो कि अच्छी चली थी। इस फिल्म की शूटिंग कब्रिस्तान में हुई थी। क्योंकि यह हॉरर फिल्म थी, इसलिए भूतिया टच देने के लिए कब्रिस्तान में इसकी शूटिंग की गई थी। बाकी सीन्स जंगलों में भी शूट किए गए।

जब 'भूत' से हुआ सामना

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबकी हालत खराब कर दी थी। दरअसल, जिस फिल्म की शूटिंग हो रही थी, उसके टाइटल को देखते हुए वहां मौजूद लोगों ने खुदाई कर दी और जमीन के नीचे उन्हें सचमुच लाश मिली। 

कम स्क्रीनिंग के बावजूद हिट थी फिल्म

'दो गज जमीन के नीचे को ए रेटिंग के साथ रिलीज की गई थी। उस दौर में डरावनी फिल्मों का चलन नहीं था, इसलिए इसे सिर्फ दिल्ली और मुंबई में रिलीज किया गया था। मगर कम स्क्रीनिंग के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस जमाने के हिसाब से बड़ी हिट साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें: Horror Movies OTT: 7 भूतिया फिल्मों के आगे फीका है Stree 2 का खौफ, रात में भूलकर भी न देखें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।