Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Alia Anniversary: पहली नजर में रणबीर को दिल दे बैठी थीं आलिया भट्ट, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 10:51 PM (IST)

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी टाउन के बेस्ट कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी अक्सर कपल गोल सेट करते हुए दिखाई देती है। इन दोनों की शादी को कल यानी रविवा ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Photo Credit: Instagram)
    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी टाउन के फेमस कपल में से एक हैं। फैंस को भी ये जोड़ी काफी पसंद आती है। इस कपल ने कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया और 14 अप्रैल, 2022 में सात फेरे लिए थे। कल यानी 14 अप्रैल, 2024 को उनकी शादी को 2 साल पूरे होने वाले हैं।

    शादी से पहले भी आलिया-रणबीर ने अपने रिलेशनशिप को हमेशा ओपन रखा है। इस कपल की लव स्टोरी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। वहीं, आलिया ने भी कॉफी विद करण में अपनी लव स्टोरी से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे।

    यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की जगह अगर करीना कपूर बनतीं गंगूबाई काठियावाड़ी, AI वर्जन ने दिखा दी पूरी फिल्म, थम जाएंगी सांसें

    बचपन से रणबीर की दीवानी हैं आलिया

    'कॉफी विद करण' में आलिया ने रणबीर कपूर से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि कैसे वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के सेट पर रणबीर कपूर को देखते ही उनकी दीवानी हो गई थीं। उसी समय आलिया के दिल में रणबीर ने अपनी एक खास जगह बना ली थी।

    ऐसे हुई बातों की शुरुआत

    आलिया भट्ट और रणबीर ने पहली बार किसी फिल्म में साथ काम किया था और वो थी अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र। यही फिल्म इस कपल के लिए काफी खास बन गई, क्योंकि 'ब्रह्मास्त्र' ही वो कड़ी थी, जिसने आलिया-रणबीर को मिलाया। आलिया भट्ट ने कॉफी विद करण के सीजन 7 में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बताया था कि ब्रह्मास्त्र की टीम को एक वर्कशॉप अटेंड करने जाना था।

    खबरें और भी

    फ्लाइट में दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ और उसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर सोनम कपूर की शादी हो या फिल्मफेयर अवॉर्ड जैसे कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया। आखिर में जाकर दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया था। बता दें कि शादी के सात महीने बाद ही आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया था।

    यह भी पढ़ें: नई कार से घूमने निकले Ranbir Kapoor को इस बात पर आया गुस्सा, पैपराजी को देखते ही 'एनिमल' एक्टर ने खोया आपा