विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant-Radhika की संगीत सेरेमनी में Ranbir-Alia ने किया 'ठुमका' पर डांस, कपल का साथ देते नजर आए आकाश अंबानी

Published: Sat, 06 Jul 2024 01:21 PM (IST)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। कुछ दिनों पहले अंबानी फैमिली ने सामूहिक ...और पढ़ें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credit: Instagram)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. शुक्रवार को हुआ अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी का फंक्शन
  2. संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने की शिरकत
  3. रणबीर-आलिया ने अपने डांस से स्टेज पर लगाई आग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anant-Radhika Sangeet Ceremony: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन धूम-धाम से शुरू हो गए हैं। अनंत कुछ ही दिन में राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। मामेरु रस्म के बाद बीते दिन मुंबई में दोनों की संगीत सेरेमनी का फंक्शन हुआ। इस फंक्शन में पॉप सिंगर जस्टिन बीबर से लेकर बॉलीवुड तक कई स्टार्स शामिल हुए।

संगीत सेरेमनी की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। अनंत राधिका के फंक्शन में जहां रणवीर ने अपने डांस का जलवा दिखाया। वहीं, बी टाउन के फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इसमें पीछे नहीं रहे। दोनों ने स्टेज पर अपने डांस से आग लगा दी।

यह भी पढ़ें: Anant-Radhika: जस्टिन बीबर ने बांधा समा! शादी में आने वाले विदेशी मेहमान और फंक्शन्स से जुड़ी अन्य डिटेल्स

'शो मी द ठुमका' पर रणबीर-आलिया ने किया डांस

5 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी का फंक्शन काफी जोरदार तरीके से हुआ। रणवीर सिंह ने इस फंक्शन में नो एंट्री के गाने पर डांस किया, तो वहीं आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर ने 'तू झूठी मैं मक्कार' के ट्रैक सॉन्ग 'शो मी द ठुमका' पर डांस कर आग लगा दी।

उनके इस डांस में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और अनंत के भाई आकाश अंबानी ने भी उनका साथ दिया और स्टेज पर डांस किया। यह बात हर कोई जनता है कि आकाश और रणबीर बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के घर पर आते जाते हुए देखा जाता है।

आलिया-रणबीर ने की ब्लैक में ट्विनिंग

अनंत राधिका की संगीत सेरेमनी में आलिया ने ब्लैक रंग का लहंगा पहना। इस लहंगे पर हैवी वर्क किया गया था। शॉर्ट ओपन हेयर, कानों में बड़े-बड़े झुमके और मिनिमल मेकअप उनके इस लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। वहीं, दूसरी तरफ रणबीर ने भी आलिया से ट्विनिंग करते हुए ब्लैक कलर के जोधपुरी सूट में नजर आए।

यह भी पढ़ें: किसी ने साड़ी, किसी ने लहंगे में दिखाई खूबसूरती, अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में सजी सितारों की महफिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।