Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor Video: फोटो लेने पहुंचे पैपराजी को रणबीर कपूर ने कर लिया किडनैप, किया कुछ ऐसा वायरल हुआ वीडियो

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 03:02 PM (IST)

    रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर नेशनल फिल्म अवॉर्ड में भी पहुंचे थे जहां वो अपनी पत्नी आल ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर ने पैपराजी को किया किडनैप, (Instagram Image)
    रणबीर कपूर ने पैपराजी को किया किडनैप, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रहते हैं। अब एक्टर पैपराजी से भिड़ते हुए नजर आए। हालांकि, उन्होंने उनका अंदाज मजाक बेहद फनी था। अब एक्टर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    रणबीर कपूर हाल ही में टी-सीरीज के ऑफिस पहुंचे। जहां पैपराजी उनका इंतजार कर रहे थे। एक्टर अपनी कार से निकलकर सीधा बिल्डिंग की तरफ जाने लगे थे। तभी एक पैपराजी उनकी तस्वीर लेने के लिए एक्टर के सामने खड़ा हो गया। बस फिर क्या था रणबीर ने भी उसे परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर जियेंगे संन्यासी जैसा जीवन, करेंगे इस बड़ी चीज का त्याग?

    रणबीर ने पैपराजी को किया किडनैप

    रणबीर कपूर ने अपने सामने खड़े पैपराजी को कवर कर लिया और उसे अपने साथ लिफ्ट के अंदर तक लेकर चले गए। इसके बाद एक्टर उसकी तरफ अपनी पीठ करके खड़े हो गए। लिफ्ट बंद होने से पहले एक्टर ने कहा- "मैं लेकर जा रहा हूं इसको।" उन्होंने आगे कहा- "क्या भाई, क्या कह रहा था तू।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    पैपराजी के उड़े होश

    रणबीर कपूर की इस हरकत ने वहां खड़े सभी पैपराजी को हैरान कर दिया। इसके अलावा वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रिएक्ट किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहां, उन्होंने सबके सामने उसे किडनैप कर लिया। उनका ये मजेदार अंदाज पसंद आया। एक और यूजर ने कहा, वो फ्रेंडी लग रहे हैं।

    खबरें और भी

    आलिया संग विज्ञान भवन पहुंचे

    बता दें कि रणबीर कपूर हाल ही में दिल्ली से मुंबई लौटे हैं। एक्टर पत्नी आलिया भट्ट को सपोर्ट करने नेशनल फिल्म अवॉर्ड में विज्ञान भवन पहुंचे थे। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी में उनकी अदाकारी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt ने विज्ञान भवन में सबके सामने किया रणबीर कपूर को किस, फोटो देख यूजर्स को लगा झटका, बोल दी ऐसी बात

    एनिमल में नजर आएंगे रणबीर

    रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना है। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। एनिमल इस साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी।