Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes में Alia Bhatt, Daddy's ड्यूटी संभाल रहे Ranbir Kapoor, राहा को माउंट मेरी चर्च लेकर पहुंचे एक्टर

    Updated: Sun, 25 May 2025 07:36 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों फ्रेंच रिवेरा में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यह उनका पहला डेब्यू है ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा (फोटो-इंस्टाग्राम)
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. रणबीर कपूर और राहा ने की मस्ती
    2. बेटी को चर्च घूमाने ले गए एक्टर
    3. वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर राहा कपूर एक बहुत प्यारे पिता हैं। अक्सर उन्हें राहा के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। राहा पूरी की पूरी डैडीज गर्ल हैं। एक तरफ जहां आलिया भट्ट कांस में अपना जलवा बिखेर रही हैं वहीं मुंबई में अभिनेता रणबीर कपूर डैडीज ड्यूटी निभाते नजर आए।

    अपने बालों में उलझी नजर आईं राहा

    गुलाबी रंग की फ्रॉक पहने, राहा अपने पिता की बाहों में लिपटी हुई बहुत प्यारी लग रही थीं। हालांकि, चूंकि कपल ने प्राइवेसी की बात की है इसलिए राहा के चेहरे को इमोजी से छुपा दिया गया।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने लिया था पहला स्टेप, फुल फिल्मी है Alia Bhatt संग प्यार की कहानी

    बेटी के साथ हमेशा रहता है कोई

    आलिया भट्ट भी कई बार ये बता चुकी हैं कि रणबीर कपूर बेटी राहा के आने के बाद काफी बदल गए हैं। अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, आलिया और रणबीर यह सुनिश्चित करते हैं कि उनमें से एक हमेशा अपनी बेटी के साथ रहे जबकि दूसरा काम पर हो। अपनी बातों पर खरे उतरते हुए, जहां आलिया इन दिनों कांस में हैं वहीं रणबीर अपने पिता होने का फर्ज निभा रहे हैं। पिता-पुत्री की जोड़ी को मुंबई में एक कैंडिड आउटिंग पर देखा गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Raha kapoor (@rahakapoor_official_)

    कपल ने बेटी की फोटो लेने से किया था मना

    इस साल मार्च में, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ उनके जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए थे, जहां कपल ने Q&A सेशन में हिस्सा लिया था। अपनी बातचीत के दौरान, उन्होंने मीडिया से सुरक्षा चिंताओं के कारण उनकी बेटी राहा की फोटो और वीडियो लेने से बचने के लिए कहा था।

    खबरें और भी

    आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से राहा से जुड़ी सारी पोस्ट हटा दी हैं जिनमें स्टार किड का चेहरा दिखाई दे रहा था।

    आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

    वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर में विक्की कौशल के साथ फिर से साथ नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ अल्फा में भी नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: अब Alia Bhatt के इंस्टाग्राम पर नहीं दिखेंगी लाडली Raha Kapoor की फोटोज, इस वजह से लिया फैसला?