Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अक्षय कुमार की इस फिल्म को कॉपी करके बनाई गई 'Animal'? संदीप रेड्डी वांगा की मूवी पर डायरेक्टर का दावा

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 08:08 AM (GMT+05:30)

    फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) ने 2023 में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। उस समय इस फिल्म की तुलना अक्षय कु ...और पढ़ें

    फिल्म एनिमल और जानवर का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)
    फिल्म एनिमल और जानवर का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. डायरेक्टर सुनील दर्शन ने लगाए कंटेंट चोरी का आरोप
    2. रणबीर कपूर की एनिमल की गई कॉपी
    3. अक्षय कुमार थे ओरिजनल फिल्म में लीड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल इसमें लीड एक्टर्स थे। हालांकि कई कारणों से इसकी आलोचना भी हुई। कुछ लोगों ने इसकी कच्ची और गहन कहानी पसंद आई, तो कुछ ने टॉक्सिक थीम की वजह से इसकी आलोचना की।

    सुनील दर्शन ने क्या किया दावा?

    अब, जाने माने फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने एनिमल पर इल्जाम लगाया कि ये साल 1999 में आई अक्षय कुमार की फिल्म जानवर की कॉपी है। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने एनिमल और अपनी फिल्म जानवर के बीच समानताओं की ओर इशारा किया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई औपचारिक दावा नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें- 'दिमाग खाली है...', Rashmika Mandanna ने रणबीर कपूर की एनिमल को लेकर दे दिया ऐसा बयान, फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

    इतने लोग नकल कर चुके हैं- सुनील

    जब उनसे पूछा गया कि क्या अपनी पिछली फिल्मों का रीमेक बनाने की उनकी कोई योजना है। इस पर दर्शन ने जवाब दिया,"मैं कैसे बनाऊं? मेरी फिल्मों की नकल इतने लोग कर चुके हैं। एक फिल्म है जानवर। जानवर की अंग्रेजी क्या होती है? उसकी कहानी कौन सी है? आपने एनिमल देखी है ना? आपको पता है ना कौन सी कहानी है?"

    इसे संयोग नहीं कहा जा सकता -सुनील

    दोनों फिल्मों की मुख्य कहानियों की तुलना करते हुए, उन्होंने संकेत दिया कि समानता इतनी मजबूत थी कि इसे संयोग नहीं कहा जा सकता था। हालांकि, उन्होंने आगे कहा, "मैं दावा नहीं करता, क्योंकि उस निर्देशक का ट्रीटमेंट बहुत अनोखा था और बहुत अच्छे तरीके से उसने उस फिल्म को ट्रीट किया। लेकिन अगर निर्माता ने सच्चाई स्वीकार कर ली होती, तो यह बहुत बेहतर होता।"

    खबरें और भी

    दर्शन ने एनिमल के निर्माताओं पर सीधे तौर पर कंटेंट चोरी करने का आरोप लगाने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने इस बात पर निराशा जरूर जताई कि ओरिजनल कंटेंट को स्वीकार नहीं किया गया।

    मेरा सिनेमा लोगों को प्रेरित कर रहा- सुनील

    उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि चुप रहना ही बेहतर है, क्योंकि किसी न किसी तरह, इस तरह की और भी फ़िल्में बनी हैं, और वे बड़ी हिट रही हैं। मुझे लगता है कि मैं लोगों को प्रेरित कर रहा हूं। मेरा सिनेमा उन्हें प्रेरित करता रहता है, और वे फ़िल्में बड़ी ब्लॉकबस्टर बन रही हैं।"

    यह भी पढ़ें- Animal Park Release Date: कब आ रही रणबीर कपूर की 'एनिमल 2'? Bobby Deol ने रिलीज डेट पर तोड़ी चुप्पी