Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor के सिर से उड़े बाल चेहरे पर पड़ी झुर्रियां, वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 05:31 PM (GMT+05:30)

    Ranbir Kapoor Viral Photo बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर के अभिनय के साथ-साथ उनके गुड लुक्स का चार्म भी फैंस पर बखूबी चलता है। एनिमल के बाद साल 2024 औ ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor की वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल / फोटो- Instagram
    Ranbir Kapoor की वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रणबीर कपूर के चेहरों पर पड़ी झुर्रियां उड़ गए बाल
    2. रणबीर कपूर की वायरल फोटो देख फैंस हुए हैरान
    3. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किये मजेदार कमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Viral Look: रणबीर कपूर खुद भले ही सोशल मीडिया पर न हों, लेकिन उनकी तस्वीरें और बयान आए दिन इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। एनिमल के बाद रणबीर कपूर अब हर निर्देशक-निर्माता की टॉप लिस्ट में आ चुके हैं।

    'एनिमल' की सफलता ने उन्हें ऊंचाई के उस शिखर पर पहुंचा दिया है, जहां उनके पास अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह नितेश तिवारी की फिल्म में जहां भगवान राम का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे, तो वहीं दूसरी तरफ संजय लीला भंसाली की फिल्म में उनका किरदार बिल्कुल ही डिफरेंट होने वाला है।

    हालांकि, इस बीच ही अब रणबीर कपूर की एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनका लुक देख हर कोई हैरान है।

    रणबीर कपूर के सिर से उड़े बाल

    'लव एंड वॉर' एक्टर रणबीर कपूर की हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रही है। इस फोटो को इंस्टेंट बॉलीवुड में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में रणबीर कपूर लाल रंग की शर्ट पहने हैं, लेकिन उनका चेहरा देख हर कोई हैरान है।

    यह भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण से बाहर हुईं साई पल्लवी, सीता के रोल के लिए इस हॉट एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री?

    वायरल तस्वीर में उनके चेहरों पर झुर्रियां हैं और उनके आगे के बाल उड़े हुए हैं। इस फोटो में रणबीर कपूर अपने को-स्टार संग नजर आ रहे हैं। इससे पहले आप ये सोचे कि रणबीर को ये क्या हो गया है, हम आपको बता दें कि ये सांवरिया एक्टर की लास्ट रिलीज फिल्म 'एनिमल' के बुढ़ापे का लुक है।

    खबरें और भी

    अगर आपने संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल देखी है, तो आपको ये याद होगा कि रणबीर कपूर के किरदार की ओपनिंग उनके बुढ़ापे वाले सीन से ही होती है।

    रणबीर कपूर के बूढ़े लुक पर यूजर्स दे रहे हैं मजेदार प्रतिक्रिया

    रणबीर कपूर के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "रणबीर कपूर बूढ़े के लुक में कितना फनी लग रहा है"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है ये एनिमल से रणबीर कपूर का नया लुक है"। अन्य यूजर ने लिखा, "रणबीर कपूर साल 2050 में ऐसा दिखने वाला है"। इस फोटो ने 'एनिमल पार्क' के लिए लोगों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: Sandeep Reddy के बयान पर आया Kiran Rao का रिएक्शन, एक्स हसबैंड Aamir Khan की साइड लेकर दिया मुंहतोड़ जवाब