Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Ranvijay Entry Song: बॉबी देओल के बाद रिलीज हुआ रणबीर कपूर का एंट्री सॉन्ग, ट्रेंड में 'एनिमल' का गाना

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 04:56 PM (IST)

    Ranbir Kapoor Entry Song फिल्म एनिमल के तरह इसके गानों ने भी फैंस का बखूबी दिल जीता है। खासतौर पर फिल्म में स्टार कास्ट के एंट्री सॉन्ग ने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    एनिमल का नया सॉन्ग रिलीज (Photo Credit-Twitter)
    एनिमल का नया सॉन्ग रिलीज (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. लॉन्च हुआ 'एनिमल' के रणविजय का एंट्री सॉन्ग
    2. ए आर रहमान के पॉपुलर सॉन्ग का मिक्स अप
    3. इससे पहले जमाल कुडू ने लूटी महफिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Ranvijay Entry Medley: मौजूदा समय में 'एनिमल' फिल्म का बोलबाल हर तरफ मच रहा है। फिल्म की कहानी, कलेक्शन और गानों ने फैंस के बीच अपनी खास जगह बना ली है। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग 'जमाल कुडू' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस रिपीट मोड में सुनना पसंद कर रहे हैं।

    इस बीच अब एनिमल से सुपरस्टार रणबीर कपूर यानी रणविजय का एंट्री सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है, जो दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर ए आर रहमान के इन गानों का मेडली है।

    लॉन्च हुआ 'एनिमल' के रणविजय का एंट्री सॉन्ग

    साल के आखिरी महीने में फिल्म 'एनिमल' ने बॉलीवुड में कमाई के मामले में एक नया इतिहास रचा है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ये मूवी अब रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।

    इतना ही नहीं इस फिल्म के गानों और संगीत को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने मिल रहा है। अब ये क्रेज और भी अधिक बढ़ने वाला है, क्योंकि एनिमल से रणबीर कपूर की एंट्री वाला सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने के वीडियो में आप रणबीर कपूर की स्टाइलिश एंट्री दिखाई दे रही है।

    इसके साथ ही बैकग्राउंड में ए आर रहमान के पॉपुलर सॉन्ग 'छोटी सी आसा, भारत हमको जान से प्यार है और रोजा जान-ए- मन' जैसे गानों का म्यूजिक बजता हुआ सुनाई दे जाएगा। कुल मिलाकार कह जाए तो एनिमल का ये गाना भी फैंस के दिलों की जीतने वाला है। बता दें कि मूवी के रिलीज के पहले दिन इस म्यूजिक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।

    खबरें और भी

    जमाल कुडू ने लूटी महफिल

    इससे पहले इस एनिमल के जमाल कुडू ईरानी गाने ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल की एंट्री वाले इस गाने पर फैंस जमकर रील्स वीडियो पर बना रहे हैं। आलम ये है कि इन दिनों एनिमल का ये गाना चार्टबस्टर बना हुआ है।

    ये भी पढ़ें- Tripti Dimri Fees For Animal Movie: तृप्ति डिमरी ने छोटे से रोल के लिए ली इतनी मोटी फीस, यकीन करना भी मुश्किल