क्या होता अगर बॉलीवुड में बनती पॉपुलर अमेरिकन सिटकॉम सीरीज FRIENDS? करीना और रणबीर को कजिन होने का बड़ा फायदा
अमेरिकन सिटकॉम 'फ्रेंड्स' भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। एक यूजर ने AI का उपयोग करके इस शो को बॉलीवुड सितारों के साथ फिर से कल्पना की है। इस AI-ज ...और पढ़ें
-1768740459173_m.webp)
पॉपुलर सीरीज फ्रेंडस बॉलीवुड वर्जन (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड फैंस के अलावा भारत में भी कई ऐसे लोग हैं जो अमेरिकन सिटकॉम फ्रेंडस (FRIENDS) के दीवाने हैं। यहां तक कि कई लोग तो उसके कैरेक्टर्स से भी खुद को रिलेट करते हैं। फैंस अपने आपको चैंडलर और रॉस से मिलता जुलता पाते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ये सीरीज बॉलीवुड में बनती तो इसकी कास्ट में कौन-कौन शामिल होगा। आज हम आपको वही बताने वाले हैं। एआई की मदद से अपने इस टीवी सीरीज को पूरा बॉलीवुड मसाले में बदल दिया है। चलिए आपको भी दिखाते हैं इसका कमाल।
यह भी पढ़ें- Mark On OTT: कब और कहां रिलीज होगी Kiccha Sudeep की एक्शन थ्रिलर? ओटीटी पर इस फिल्म से होगी टक्कर
यूजर ने एआई से बनाई तस्वीरें
रेज बेट (Rage bait) नाम के एक यूजर ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और सच पूछिए तो इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं किया जा सकता कि ये कितना परफेक्ट है। इसमें आपको कंगना रनौत से लेकर ऋतिक रोशन देखने को मिल जाएंगे।
-1768740754006.jpg)
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें फ्रेंड्स के पॉपुलर सीन दिखाए गए हैं, लेकिन हमेशा की तरह कलाकारों की जगह बॉलीवुड के चहेते सितारे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर रॉस की भूमिका में हैं, वरुण धवन जॉय की, आमिर खान चैंडलर की, कंगना रनौत फीबी की, प्रियंका चोपड़ा रेचल की, करीना कपूर मोनिका की और ऋतिक रोशन माइक की भूमिका में हैं।
खबरें और भी
गुस्सा होने की बजाए खुश नजर आए फैंस
एक तरफ यहां यूजर को लगा था कि फ्रेंड्स के फैन इसे देखकर नाराज होंगे वहीं इस देसी कास्टिंग से फैंस बेहद खुश हैं। एक उत्साहित फैन ने कमेंट किया, “गुस्सा दिलाने वाली बात???!!!! ये तो कमाल की बात है!!!!!! और मैं तो फ्रेंड्स का फैन हूं हाहाहा। बहुत पसंद आया।” एक अन्य फैन ने लिखा, “रणबीर और करीना का कजिन होना रॉस और मोनिका के लिए सोने पे सुहागा है।”
View this post on Instagram
इस सीरीज के आए थे 10 सीजन
बता दें कि फ्रेंड्स एक पॉपुलर अमेरिकी सिटकॉम है जो 1994 से 2004 तक 10 सीजन में 200 से अधिक एपिसोड रिलीज कर चुका है। जेनिफर एनिस्टन, कोर्टनी कॉक्स, लिसा कुड्रो, मैट लेब्लांक, मैथ्यू पेरी और डेविड श्विमर सीरीज में रैचेल, मोनिका, फीबे, जॉय, चैंडलर और रॉस की मुख्य में नजर आए। शो का एक रीयूनियन स्पेशल 2021 में रिलीज हुआ, जिससे प्रशंसकों को बहुत खुशी हुई।
यह भी पढ़ें- 12 एपिसोड की कोरियन सीरीज ने Netflix पर आते ही डाला डेरा, 8.3 की मिली है IMDb रेटिंग