विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

100 साल पुराने कपूर खानदान के सबसे पढ़े-लिखे सदस्य हैं Ranbir Kapoor, पृथ्वीराज कपूर से लेकर ऋषि कपूर को भी छोड़ा पीछे

Published: Mon, 28 Sep 2026 03:27 PM (IST)

भारतीय सिनेमा की सबसे पुराने और बड़े फिल्मी परिवारों में से कपूर खानदान में सबसे पढ़े-लिखे एक्टर नई सुपरस्टार रणबीर कपूर हैं।

कपूर खानदान के सबसे पढ़े-लिखे एक्टर हैं रणबीर कपूर

कपूर खानदान के सबसे पढ़े-लिखे एक्टर हैं रणबीर कपूर

HighLights

  1. कपूर खानदान के सबसे पढ़े-लिखे एक्टर हैं रणबीर कपूर

  2. पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर से भी निकले आगे 

  3. 97 साल पुरानी विरासत के 'राजकुमार' हैं रणबीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 97 साल पहले पृथ्वीराज कपूर ने 1929 पहली फिल्म बनाई थी और तब से ही कपूर खान की विरासत की सिनेमा में नींव रखी गई जो आज तक कायम है और सफल भी। उनके बाद राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और अब रणबीर कपूर इस विरासत की नई पीढ़ी के सबसे सफल एक्टर हैं।

वैसे तो कपूर खानदान के नाम कई ऐसे अचीवमेंट और रिकॉर्ड्स हैं जो शायद ही कोई तोड़ पाया हो लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जो सिर्फ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के नाम है। वो रिकॉर्ड है इस खानदान का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा एक्टर होना।

कपूर खानदान के सबसे पढ़े-लिखे एक्टर हैं रणबीर

इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)ने किया था। उन्होंने एक शो में इस बात का खुलासा किया था। दरअसल उस शो में रणबीर से सवाल किया गया कि 10वीं में उनके कितने परसेंट बने थे। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'यार मैं बताता हूं लेकिन मुझे जज मत करना और उससे पहले मैं आपको बता दूं कि मैं अपनी फैमिली का सबसे पढ़ा-लिखा इंसान हूं'।

ranbir kapoor (31)

उन्होंने आगे कहा, 'दरअसल मेरी फैमिली की हिस्ट्री पढ़ाई-लिखाई में अच्छी नहीं रही है। मेरे फादर (Rishi Kapoor) 8वीं में फेल हुए थे। मेरे अंकल 9वीं में फेल हुए थे और मेरे जो दादा (Raj Kapoor) हैं वो 6वीं में फेल हो गए थे। तो जब मैंने 10वीं के एग्जाम दिए थे तो मेरे 56.3% आए थे। लेकिन मेरे बेस्ट 5 सब्जेक्ट 60% थे'।

मां और दादी हो गए थे इमोशनल

रणबीर ने यह भी बताया कि उनके इस रिजल्ट से उनकी मां नीतू कपूर और दादी कृष्णा कपूर काफी खुश और इमोशनल हो गई थी। परिवार ने इस खुश पर उनके लिए एक बड़ा सेलिब्रेशन भी रखा था।

आगे भी की थी पढ़ाई

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, बॉलीवुड में आने से पहले रणबीर न्यूयॉर्क में फिल्ममेकिंग और मेथड एक्टिंग की पढ़ाई करने गए। इस तरह रणबीर ने एजुकेशन और प्रोफेशनल कोर्सेस के मामले में अपने परिवार के अन्य पुरुषों से ज्यादा शिक्षा ली है।

Ranbir Kapoor (26)

बॉलीवुड में पहली फिल्म रही फ्लॉप

वहां से आने के बाद उन्होंने फिल्म ब्लैक (Black) में संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया। उसके बाद उनकी फिल्म सांवरिया (2007) से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ्लॉप साबित हुई।

ranbir kapoor (32)

हिट फिल्मों की लगी लाइन

पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद रणबीर कपूर के काम की दर्शकों ने सराहना की। इसके बाद उन्होंने वेकअप सिड, राजनीति, रॉकस्टार, बर्फी और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों से अपनी काबिलियत साबित की।

ranbir kapoor (33)

इसके बाद संजय दत्त की बायोपिक संजू में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं ब्रह्मास्त्र और एनिमल ने उनके करियर को नई ऊंचाईयां दीं।

एक्टर की अपकमिंग फिल्में

रणबीर की अपकमिंग फिल्म मोस्ट अवेटेड रामायण (Ramayana) है जो दीवाली 2026 पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वे राम का किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है और नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। एपिक मूवी में उनके साथ साई पल्लवी, रवि दुबे, यश जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। 

ramayana (56)

इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में लव एंड वॉर (Love & War) है जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी और इसमें रणबीर के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Ramayana की रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने खोला दिल का राज, बोले- आत्मा में बसे भगवान राम