Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिल्म प्रमोशन में Ranbir Kapoor ने 'शो मी द ठुमका' गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 09:01 AM (GMT+05:30)

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) होली पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में दोनों सेलेब् ...और पढ़ें

    Tu Jhoothi Main Makkar, Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Dance, Ranbir Kapoor and shraddha kapoor, shraddha and Ranbir
    Tu Jhoothi Main Makkar, Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Dance, Ranbir Kapoor and shraddha kapoor, shraddha and Ranbir

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Ranbir Kapoor Dance Video: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर की जोड़ी पहली बार श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ पर्दे पर दिखाई देगी। इन दिनों रणबीर चंडीगढ़ में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

    शो मी द ठुमका गाने पर रणबीर ने किया डांस

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह स्टेज पर फैंस के साथ इस फिल्म के गाने पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं।  दो दिन पहले इस मूवी का नया गाना शो मी द ठुमका (Show Me The Thumka) रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब फिल्म के प्रमोशन में यही गाना बजता नजर आ रहा है। ऐसे में फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस गाने पर जमकर रंग बिखेर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    शक्ति कपूर ने भी लगाया था इस गाने पर ठुमका

    बुधवार को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा शक्ति कपूर संग एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे श्रद्धा पूछती हैं- बापू ठुमका लगा रहे हो? इस पर एक्टर कहते हैं- ठुमका लगाया नहीं जाता, मारा जाता है। फिर वो बोलते हैं- मारो ठुमका। फिर एक्ट्रेस भी खुशी से चिल्लाती हैं- मारो ठुमका। इस क्लिप को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- हैशटैग मारो ठुमका, जिसके अच्छे ठुमका होंगे, उसको वह स्टोरी पर लगाएंगी।

    होली पर रिलीज होगी ये फिल्म

    तू झूठी मैं मक्कार  की रिलीज डेट की बात करें तो अगले महीने यानी 8 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में रणबीर-श्रद्धा के अलावा डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और आयशा रजा मिश्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। एक्टर वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द 'एनिमल' में नजर आएंगे। इस फिल्ममें रणबीर कपूर पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ काम करते नजर आएंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shakti Kapoor Dance Video: श्रद्धा कपूर के गाने पर शक्ति ने मारा 'ठुमका', यूजर बोले- नंदू सबका बंदू

    यह भी पढ़ें- Lock Upp 2: बिग बॉस 16 के इन कंटेस्टेंट्स ने 'लॉक अप 2' को किया रिजेक्ट, अब और भड़केगा कंगना रनोट का गुस्सा