यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बर्थडे पार्टी छोड़कर बेटी की ड्यूटी करते दिखें Ranbir Kapoor, राहा की सामने आई कुछ और क्यूट तस्वीरें
पिता बनने के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आए हैं। वह बेटी राहा के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने अ ...और पढ़ें

HighLights
- बेटी राहा कपूर के साथ रणबीर ने मनाया जन्मदिन
- सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं रणबीर की लाडली
- राहा की कुछ और तस्वीरें भी हुईं इंटरनेट पर वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लाडली राहा (Raha Kapoor) का स्वागत नवंबर साल 2022 में किया था। 6 नवंबर को राहा दो साल की हो जाएंगी। बॉलीवुड के सांवरिया अपनी बेटी के जन्म के बाद कितने बदल गए हैं, ये हम कई मौकों पर देख चुके हैं।
वह अपनी लाडली के बारे में बात करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। आलिया भी कई इंटरव्यू में ये बता चुकी हैं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बेटी के डायपर बदलने से लेकर उसे मलयालम में लोरी सुनाने और उसके साथ समय बिताने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं।
अब हाल ही में 'एनिमल' एक्टर ने अपना 42वां जन्मदिन भी कहीं बाहर दोस्तों के साथ नहीं, बल्कि बेटी राहा के साथ ही मनाया।
रणबीर कपूर ने बेटी और पैपराजी संग मनाया जन्मदिन
28 सितंबर को रणबीर कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस खास दिन पर वह परिवार के साथ घर पर ही रहे। सबसे पहले दिन में उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर 'वास्तु' के बाहर आकर फैंस से मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ दिया।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: पापा की उंगली पकड़ तबेले में घूमती दिखीं Raha, आलिया ने बर्थडे बैश की दिखाई झलक
उन्होंने अपने किसी भी फैंस को निराश नहीं किया। इसके बाद रणबीर ने पैपराजी के साथ मिलकर जन्मदिन का केक कट किया और खुद सबको केक भी खिलाया। जिसकी वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
पैपराजी और फैंस से मुलाकात के बाद अभिनेता ने अपने पापा होने की ड्यूटी निभाई और राहा को वह घुमाने लेकर गए, जिसकी तस्वीरें सामने आई है, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

राहा के इस क्यूट जेस्चर ने जीता सबका दिल
राहा जैसे-जैसे बड़ी हो रही हैं, वह काफी इंटरेक्टिव होती जा रही हैं और यही उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में राहा पहली फोटो में मम्मी आलिया और पापा रणबीर के साथ कार की फ्रंट सीट पर बैठी हुई हैं और पैपराजी को वेव कर रही हैं।
.jpeg)
वहीं दूसरी तस्वीर में वह थोड़ी नींद में नजर आईं। आपको बता दें कि सुबह रणबीर कपूर को बर्थडे विश करते हुए आलिया भट्ट ने भी राहा और रणबीर कपूर की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं।
यह भी पढ़ें: बेटी Raha Kapoor के मुंह से ये पहला शब्द सुनकर Ranbir Kapoor को लगा था झटका, आलिया से हुई थी खूब लड़ाई