यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फाइनल में पहुंची Ranbir Kapoor की फुटबॉल टीम, बीवी Alia Bhatt संग मैदान में अभिनेता ने मनाया जश्न
सोमवार को मुंबई में रणबीर कपूर Ranbir Kapoor ) की फुटबॉल टीम का शानदार मैच हुआ जिसमें जीत अभिनेता की हुई । उनकी इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम मुंबई सि ...और पढ़ें

HighLights
- सोमवार आलिया भट्ट संग फुटबॉल मैच देखने पहुंचे रणबीर कपूर
- फाइनल में पहुंची रणबीर कपूर की टीम
- जीत की खुशी से झूम उठे मिया-बीवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस वक्त बेहद खुश हैं और उनकी खुशी की वजह है उनकी और उनकी टीम की जीत। जी हां अब आप सोच रहे होंगे रणबीर कपूर की टीम?
तो आपको बता दें कि रणबीर कपूर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम मुंबई सिटी एफसी के सह-मालिक हैं। ऐसे में सोमवार को उनकी टीम ने एफसी गोवा को हराकर जीत हासिल की और फाइनल में पहुंच गई।
आलिया संग मैच देखने पहुंचे थे रणबीर
सोमवार को मुंबई में मैच हुआ था। इस दौरान रणबीर कपूर वाइफ आलिया भट्ट के साथ अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस कपल की कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों स्टैंड में मुस्कुराते मैच का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिनेता व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे जॉगर्स और व्हाइट स्पोर्ट शूज में नजर आए। फैंस का कहना है कि उनका हेयरस्टाइल देखकर 'जग्गा जासूस' की याद आ गई है। तो वहीं आलिया ग्रे शर्ट के साथ व्हाइट टी-शर्ट स्पोर्ट शूज में काफी कूल लुक में दिखाई दी।
जीत पर रणबीर ने मनाया जश्न
मुंबई सिटी एफसी ने आईएसएल सेमीफाइनल में 2-0 से जीत हासिल की। इस जीत के बाद रणबीर ने अपनी टीम की टी-शर्ट को हाथ में उठाकर जोर-जोर से घूमाया। इस दौरान एक्टर की खुशी उनके चेहरे पर साफ-साफ नजर आई। अभिनेता ने मैदान में आकर सभी खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और जीत की बधाई दी। बता दें, रणबीर अक्सर कई खेलों के मैचों के लिए आलिया भट्ट के साथ शामिल होते हैं।
Superstar #RanbirKapoor is overjoyed as his team qualifies for the Finals⚽️🔥pic.twitter.com/9b9ifwRHLE
— Tanay (@tanaywrites) April 29, 2024
'रामायण' की शूटिंग कर रहे हैं रणबीर
एक्टर के प्रोफेशनल वर्क की बात करे तो इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन किया है। शनिवार को साई पल्लवी संग उनकी सेट से कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं। इसके अलावा रणबीर वाइफ आलिया संग 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'लव एंड वॉर' भी नजर आएंगे।