Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor: अभिनेता रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन, 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 05:00 PM (IST)

    Ranbir Kapoor Summons हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणबीर कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रणबीर को ऑनलाइन गेमिंग ऐप के चक्कर में ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor ED Summons: विवादों में घिरे रणबीर कपूर (Photo Credit-Twitter)
    Ranbir Kapoor ED Summons: विवादों में घिरे रणबीर कपूर (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. बुरे फंसे ब्रह्मास्त्र कलाकार रणबीर कपूर
    2. ईडी की ओर से रणबीर कपूर को भेजा गया समन
    3. ऑनलाइन गेमिंग की वजह से विवादों में रणबीर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor ED Summons: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर अपने दमदार अभिनय के लिए काफी जाने जाते हैं। लेकिन मौजूदा समय में रणबीर का नाम विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। खबर है कि देश के प्रवर्तन निदेशालय ईडी की ओर से ब्रह्मास्त्र फिल्म कलाकार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को समन भेजा गया है। मालूम हो कि ऑनलाइन गेमिंग ऐप को लेकर अभिनेता के खिलाफ ईडी की ओर से कार्रवाई की गई है। 

    ऑनलाइन गेमिंग में बुरे फंसे रणबीर कपूर 

    अपनी शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने वाले रणबीर कपूर हर किसी के चहेते माने जाते हैं। लेकिन जैसी ही ये खबर सामने आई कि ऑनलाइम गेमिंग एप के चक्कर में अभिनेता का नाम फंस रहा है तो सनसनी मच गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक- ''प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से एक्टर रणबीर कपूर को समन भेजा गया है।

    महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप की वजह से रणबीर का नाम मुसीबत में आ गया है। इस मामले को लेकर ईडी ने आने वाले 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।''  इतना ही नहीं रणबीर कपूर के अलावा ईडी के निशाने पर करीब 15-20 बॉलीवुड सेलेब्स हैं।

    जिनको लेकर हो सकता है आने वाले समय में ईडी उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इस मामले को लेकर अन्य किन-किन कलाकारों के नाम सामने आते हैं। साफ सुथरी छवि के लिए फेमस रणबीर कपूर के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    इस वजह से ईडी के निशाने पर रणबीर

    रणबीर कपूर के खिलाफ ईडी की ओर लिए गए इस एक्शन की चर्चा हर तरफ हो रही है, जिसके चलते एक्टर का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी को रणबीर को लेकर ये संदेह है कि महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप को प्रमोट करने के लिए एक्टर ने मोटी रकम वसूली है। यही कारण है जो अब ईडी ने रणबीर कपूर को आने वाले शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। 

    ये भी पढ़ें- Tiger 3 Trailer: 'टाइगर का मैसेज' के बाद सलमान खान का एक और धमाका, इस दिन लेकर आ रहे 'टाइगर 3' ट्रेलर