Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केटेल रोप, साइकलिंग... 'रामायण' के लिए Ranbir Kapoor की ताबड़तोड़ ट्रेनिंग, राहा संग गांव से एक्टर का वीडियो वायरल

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 09:19 AM (IST)

    Ranbir Kapoor का नाम अपकमिंग फिल्म रामायण के लिए फाइनल हो चुका है। नितेश तिवारी के प्रोजेक्ट में बनने वाली इस मूवी में वह श्रीराम के रोल में होंगे। इस ...और पढ़ें

    'रामायण' के लिए रणबीर कपूर कर रहे वर्कआउट
    'रामायण' के लिए रणबीर कपूर कर रहे वर्कआउट

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म है 'रामायण'
    2. रामायण मूवी के लिए रणबीर ले रहे इंटेंस ट्रेनिंग
    3. गांव से एक्टर का वीडियो आया सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इस मूवी में श्रीराम बनने के लिए 'एनिमल' एक्टर खुद पर काफी मेहनत कर रहे हैं। सोशल मीडिआ पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रणबीर हार्ड कोर एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।

    'रामायण' के लिए हार्ड कोर मेहनत कर रहे रणबीर कपूर

    नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रामायण' के लिए श्रीराम और माता सीता के कैरेक्टर के अलावा कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। सभी को उसी किरदार के लुक में ढालने के लिए मेकअप पर भी बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। इस बीच रणबीर कपूर के हार्ड एक्सरसाइज और वर्कआउट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रणबीर जमकर मेहनत करते नजर आ रहे हैं।  

    वीडियो में दिखी रणबीर कपूर की मेहनत

    रणबीर कपूर के ट्रेनर ने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्टर कभी कार्टव्हील चलाते नजर आ रहे हैं, तो कभी वजन उठाते देखे जा सकते हैं। रणबीर का साइकलिंग, जॉगिंग, स्विमिंग, वगैरह करते हुए भी वीडियो सामने आया है। 

    इस जगह शूट किए ट्रेनिंग वीडियो

    रणबीर कपूर का एक्सरसाइज वीडियो शेयर करने के साथ ही ट्रेनर ने कैप्शन में बताया कि इस ट्रेनिंग के लिए वो ग्रामीण इलाकों में गए थे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Training With Nam (@trainingwithnam)

    रणबीर के वीडियो में दिखी राहा की झलक 

    वीडियो में राहा भी नजर आ रही है, जो रणबीर के एक्सरसाइज करने के दौरान दूर खड़ी खेल रही है। हाइक के दौरान रणबीर के साथ आलिया दिख रही हैं। 

    खबरें और भी

    सेट से आया था वीडियो 

    कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो सामने आया था, जो कि 'रामायण' के सेट से बताई जा रही थी। फोटो को एक्ट्रेस आकृति सिंह ने शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था- 'रामायण डे 1'।

    यह भी पढ़ें: क्या 'रामायण' में ऐसा होगा Ranbir Kapoor का अंदाज? AI ने दिखाया श्रीराम का वॉरियर लुक, देखते ही मचा गदर