Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जिम में टफ वर्कआउट करते नजर आए Ranbir Kapoor, वीडियो देख वाइफ Alia Bhatt ने ऐसे किया रिएक्ट

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 01:32 PM (GMT+05:30)

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) किसी किरदार में खुद को ढालने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। उनकी लेटेस्ट वीडियो इस बात का सबूत है कि उनके अंदर डेडिकेशन कित ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor gym intense workout video viral
    Ranbir Kapoor gym intense workout video viral

    HighLights

    1. आलिया ने लुटाया प्यार
    2. भंसाली के साथ आएगी अगली फिल्म
    3. संजय लीला भंसाली के साथ करेंगे फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर जिस तरह से खुद को किरदारों में ढालते हैं इस वजह से वो हम सभी के लिए किसी इंस्पीरेशन से कम नहीं हैं। एनिमल में उनका लुक इसका एक उदाहरण ही है कि वो अपने रोल में पूरी तरह से घुस जाते हैं और कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिर चाहें वो लुक्स से संबंधित हो या वर्कआउट या किसी और चीज से। फिलहाल रणबीर अपनी आने वाली फिल्म रामायण की तैयारी में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे।

    रणबीर इसके लिए जमकर जिम में पसीना बहा रहे हैं। रणबीर का एक लेटेस्ट वीडियो उनके जिम ट्रेनर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर इंटेंस वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस किरदार के लिए वो जितनी मेहनत कर रहे हैं वो वीडियो में साफ देखा जा सकता है।

    आलिया ने लुटाया प्यार

    रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो गया और फैंस भी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं रहे। वहीं आलिया भट्ट ने भी उनकी तारीफ करते हुए क्यूट सा कमेंट किया। आलिया ने लिखा- टू गुड! इसके साथ उन्होंने आग वाले कई सारे इमोजी बनाए। एक फैन ने कमेंट करते हुए रणबीर को फिटनेस फ्रीक बताया तो वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- 'रणबीर सभी जिम लवर्स के लिए एक इंस्पीरेशन हैं।'

    'सबसे से हॉटेस्ट मैन' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया। जबकि एक अन्य यूजर ने खुद को उनका फैन बताते हुए कहा कि आपका फैन होना एक सम्मान की बात है।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने बताया झगड़े के बाद ऐसा होता है पत्नी Alia Bhatt का रिएक्शन, सबसे पहले सॉरी बोलता है ये स्टार

    View this post on Instagram

    A post shared by Training With Nam (@trainingwithnam)

    भंसाली के साथ आएगी अगली फिल्म

    रणबीर के इस वीडियो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर की तैयारी कर रहे हैं? 6 जून को रणबीर ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से मुलाकात भी की थी। बता दें कि 'लव एंड वॉर' की घोषणा इसी साल जनवरी में हुई थी। फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी जिसमें रणबीर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Animal में रणबीर कपूर के एंट्री लुक का माइकल जैक्सन से है खास कनेक्शन, जानिए कैसे?