Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor B-day Special: अंदर से कुछ ऐसा दिखता है रणबीर कपूर का वास्तु हाउस, करोड़ों में है इसकी कीमत

    By JagranEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 09:52 AM (IST)

    बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर रणबीर कपूर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म ‘सांवरिया’ से उन्हें बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की थी ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Photo Credit Instagram
    Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor Birthday Special: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)  आज यानी 28 सितम्बर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात वास्तु हाउस में रणबीर की ग्रैंड बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान करण जौहर, अयान मुखर्जी, वरुण धवन समेत कई सेलिब्रिटीज पार्टी में शामिल हुए। आलिया संग शादी के बाद रणबीर का पहला बर्थडे है, जिसे बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। रणबीर बॉलीवुड के कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी के एक्टर हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से करोड़ो लोगों का दिल जीता। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने दुनिया भर में 400 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर डाली। इस फिल्म में रणबीर की जोड़ी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आई। जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको एक्टर के घर की तस्वीरें दिखा रहे हैं जहां उन्होंने पांच महीने पहले आलिया संग सात फेरे लिए थे। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अपने वास्तु हाउस में धूम-धाम से शादी की थी।

    मुंबई के पाली हिल में स्थित है रणबीर का वास्तु अपार्टमेंट

    Photo / Instagram 

    रणबीर कपूर साल 2016 में पिता ऋषि कपूर और मम्मी नीतू कपूर से अलग होकर पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में रहने लगे थे। इससे पहले रणबीर कपूर अपने पेरेंट्स के साथ चेंबूर वाले खानदानी घर में रहते थे। इस घर का इंटीरियर गौरी खान ने किया है। तस्वीरों में देख सकते हैं रणबीर- आलिया का यह घर कितना खूबसूरत है।

    रॉयल और एंटीक चीजों से सजा है रणबीर का घर

    Photo / Instagram Alia Bhatt

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को व्हाइट कलर बेहद पसंद है जिसके चलते इस कपल के घर पर व्हाइट कलर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। रॉयल और एंटीक चीजों को इस हाउस में इस्तेमाल की गई हैं। इस तस्वीर में रणबीर-आलिया के घर का लिविंग एरिया साफ नजर आ रहा है, जिसे बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है।

    जहां येलो कलर के सौफे और कार्पेट बिछाए गया है। यहां कि खिड़कियों को पिंक और येलो कलर के फूलों से सजाया गया है। खबरों की माने तो इस घर की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है।

    इस घर में शादी से पहले लिव-इन रहते थे रणबीर-आलिया

    शादी के दौरान रणबीर ने अपने घर को कुछ इस तरह से सजवाया था। चारों और लाइट्स और फूलो से उन्होंने अपने घर को और भी खूबसूरत बनाया था। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने धूमधाम से शादी रचाई। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी।

    खबरें और भी

    करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक रणबीर

    ये सच है कि रणबीर कपूर ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वो लग्जरी लाइफ जीते हैं। खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर के पास 322 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है और वो एक महीने में 3 करोड़ से ज्यादा कमा लेते हैं।

    जल्द पापा बनने वाले हैं एक्टर

    ये साल शुरुआत से ही रणबीर कपूर के लिए बेहद खास साबित हो रहा है। एक तरह जहां उन्होंने आलिया भट्ट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। दूसरी और उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने खूब सफलता हासिल की। वहीं अब इस साल के आखिर तक रणबीर पापा भी बनने वाले हैं। आलिया दिसंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Video: अपने निर्माणाधीन घर पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, देखें वीडियो