Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राम मंदिर के उद्घाटन पर Ranbir Kapoor को आई बेटी Raha की याद, बोले- काश मैं उसे ला पाता

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 11:34 PM (IST)

    22 जनवरी को हुए राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शामिल थे। दोनों की कई तस्व ...और पढ़ें

    बेटी राहा को यहां ला पाता (Photo Credit: X)
    बेटी राहा को यहां ला पाता (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के दो बेहतरीन सुपरस्टार हैं। दोनों हाल ही में, श्री राम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। रणबीर-आलिया समेत इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए।

    इस कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर ने यह व्यक्त किया कि वह अपनी बेटी राहा को याद कर रहे हैं और वह चाहते थे कि राहा इस ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनें।

    यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: रणबीर कपूर से अमिताभ बच्चन तक, हाथों में निमंत्रण लिए पहुंचे सितारे, लाइन में लगकर मंदिर में ली एंट्री

    बेटी राहा को यहां ला पाता

    आज 22 जनवरी को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, 'यह बहुत गर्व की बात है। मैं यहां आकर बेहद भाग्यशाली और धन्य महसूस कर रहा हूं।

    मैं बस यही चाहता था कि काश मैं इस ऐतिहासिक क्षण का अनुभव करने के लिए अपनी बेटी राहा को यहां ला पाता। यह बहुत अच्छा लगता है। जय श्री राम'।

    आलिया ने पहनी रामायण को दर्शाती साड़ी 

    इस समारोह में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई से अयोध्या पहुंचे थे। इस खास दिन पर इस कपल ने पारंपरिक परिधान पहने, जिसमें दोनों बहुत सुंदर लग रहे थे।

    आलिया भट्ट की साड़ी देख कर एक फैन ने एक्स पर लिखा कि उनकी साड़ी में रूपांकनों के माध्यम से बताई गई संपूर्ण रामायण शामिल है। वहीं, रणबीर कपूर ने इस खास दिन पर धोती-कुर्ता पहना और शॉल को भी अपने लुक में जोड़ा।

    खबरें और भी

    रणबीर-आलिया का वर्क फ्रंट

    दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर कपूर फिलहाल 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी हैं। वहीं, आलिया भट्ट आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। अब वह जल्द ही 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के लिए अमिताभ बच्चन, कटरीना और विक्की रवाना, आलिया-रणबीर के लुक ने खींचा ध्यान