यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'रामायण' की शूटिंग के बीच इस हुलिये में दिखाई दिए Ranbir Kapoor, फैंस को आई 'एनिमल' की याद
Ranbir Kapoor इन दिनों अपनी पौराणिक फिल्म रामायण की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच वह अपने आगामी फिल्म एनिमल पार्ट 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। अब रणबीर नए ...और पढ़ें

HighLights
- रणबीर कपूर नए लुक में हुए स्पॉट
- रणबीर कपूर के साथ नजर आए अयान मुखर्जी
- रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं रणबीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एनिमल की धमाकेदार सक्सेस के बाद आगामी फिल्म रामायण (Ramayana) की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस बीच अभिनेता को नए लुक में स्पॉट किया गया है।
रणबीर कपूर अपनी आगामी पौराणिक फिल्म रामायण के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। डाइट से लेकर तीर चलाना सीखने और एक्सरसाइज तक, एक्टर भगवान राम का किरदार में उतरने के लिए जरा भी कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच उनके हालिया लुक को देख लोगों को एनिमल 2 की याद आ गई है।
नए लुक में दिखे एनिमल
रणबीर कपूर को रविवार को अपने जिगरी यार और निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के साथ मुंबई में स्पॉट हुए। दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। रणबीर क्लीन शेव लुक में दिखाई दे रहे थे। इस दौरान अभिनेता ब्लैक कलर की टीशर्ट और ऑरेंज शॉर्ट में हैंडसम लग रहे थे। वहीं, अयान व्हाइट टीशर्ट में दिखाई दिए। दोनों को कार में बैठकर जाते हुए देखा गया।
रणबीर कपूर का ये लुक देख लोगों को एनिमल की याद आ गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर एनिमल पार्ट 2 को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया। लोगों को लगा कि अभिनेता एनिमल 2 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बड़े पर्दे पर महाभारत के अर्जुन बनना चाहते हैं Avinash Tiwary, 'लैला मजनू' के बाद फिल्मों की लग गई थी लाइन
2026 से शुरू होगी एनिमल पार्क की शूटिंग
हाल ही में, संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एनिमल पार्क की शूटिंग को 2026 तक रोक दिया गया है। माना जा रहा था कि फिल्म 2025 तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मगर अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म की शूटिंग 2026 से शुरू होगी। इसमें रणविजय का मुकाबला अबरार के छोटे भाई अजीज से होगा।
इन दिनों रणबीर कपूर आगामी फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सीता की भूमिका सई पल्लवी निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- क्या राजनीति के बाद एक्टिंग की दुनिया में यूटर्न लेंगे 'रामायण' के राम? Arun Govil बोले- अपने वादे पहले...