Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana के 'भगवान राम' का बदला अवतार, Ranbir Kapoor का लेटेस्ट लुक देख फिदा हुए फैंस

    Updated: Thu, 09 May 2024 04:36 PM (IST)

    Ranbir Kapoor इन दिनों अपनी आगामी पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच रणबीर का नया लुक सामने आया है। हेयर स ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण में बनेंगे भगवान राम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण में बनेंगे भगवान राम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रणबीर कपूर ने बदला नया लुक
    2. रणबीर कपूर का नया लुक आया लोगों को पसंद
    3. रामायण में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor New Look: 'एनिमल' से तहलका मचाने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तगड़ी ट्रेनिंग लेने के साथ-साथ वेजिटेरियन डाइट और लुक तक, रणबीर ने भगवान राम के किरदार में ढलने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रहे हैं।

    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में भगवान राम बनने के लिए पहले रणबीर कपूर ने क्लीन शेव लुक अपनाया था। वह कुछ समय पहले क्लीन शेव लुक में दिखाई दिये थे। अब अभिनेता ने एक और नया लुक अपनाया है। सोशल मीडिया पर रणबीर का नया लुक जमकर वायरल हो रहा है।

    रणबीर कपूर ने फिर बदला लुक

    दरअसल, 'रामायण' की शूटिंग के बीच रणबीर कपूर ने सेलिब्रिटीज हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम (Aalim Hakim) से नया हेयर लुक लिया है। उन्होंने क्लीन शेव के साथ साइड से बाल कटवाये हैं। हेयर स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर की नई तस्वीरें शेयर की हैं। 

    Ranbir Kapoor

    यह भी पढ़ें- Ramayana में इस फेमस हीरो की एंट्री, Ranbir Kapoor के साथ निभाएंगे अहम रोल, फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी

    रणबीर कपूर के फैंस हुए दीवाने

    रणबीर कपूर का नया लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। टीवी एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अभिनेता के लिए लिखा, "एक रॉकस्टार दूसरे रॉकस्टार के साथ।" एक यूजर ने कहा, "सुपर।" एक ने पूछा, "मुझे पसंद आया। मिनिमल है। सर पीछे से कैसा है?" एक और ने कहा कि आरके (Ranbir Kapoor) इसमें जच रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि क्या यह रणबीर का अबरार लुक (एनिमल पार्क में विलेन) है? बाकी सभी लोग अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    Ranbir Kapoor ramayana

    रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में

    रणबीर कपूर इस वक्त नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे। सीता का किरदार साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी निभा रही हैं। अभी तक रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि मूवी अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा रणबीर के पास 'एनिमल पार्क' (Animal Park) और 'लव एंड वॉर' भी है। 

    यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'Ramayana' में हुई इस टेलीविजन एक्ट्रेस एंट्री, फिल्म में प्ले करेंगी माता सीता से जुड़ा ये रोल