यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक गर्लफ्रेंड से दूसरी डेटिंग का राज छुपाने के लिए रणबीर कपूर ने अपनाई थी ये ट्रिक, ऐसे किया था खुद को सेव
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर में से एक माने जाते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनके लुक्स के भी दीवाने हैं। आज एक बेटी के पिता रणब ...और पढ़ें

HighLights
- रणबीर कूपर के लुक्स की होती है तारीफ
- मल्टीपल डेटिंग में रणबीर अपनाते थे एक ट्रिक
- रामायण फिल्म को लेकर चर्चा में हैं रणबीर कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड हार्टथ्रोब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली है, इस 'सांवरिया' के पीछे लड़कियां क्रेजी ही रही हैं। आज भले ही रणबीर की शादी हो चुकी है, लेकिन उनकी फीमेल फैंस में उन्हें लेकर दीवानगी कम नहीं हुई है।
रणबीर कपूर कुछ ही महीनों में बॉलीवुड में 17 साल पूरे कर लेंगे। इंडस्ट्री में इतना टाइम बीतने के बाद भी उनकी हैंडसम पर्सनालिटी के लिए लोगों का प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। 'रामायण' को लेकर चर्चा में रणबीर कपूर ने कभी इस बात का खुलासा किया था कि मल्टीपल डेटिंग के दौरान वह कैसे खुद को पोल खुलने से बचा कर रखते थे।
.jpg)
मल्टीपल रिलेशन में खुद को ऐसे बचाते थे रणबीर
'कॉफी विद करण' के तीसरे सीजन में रणबीर कपूर ने अपने मल्टीपल रिलेशन्स का खुलासा किया था। उन्होंने उस ट्रिक के बारे में बताया था, जिससे कई लड़कियों को डेट करने बाद भी उनके मल्टीपल रिलेशन की सच्चाई सामने नहीं आती थी। उन्होंने बताया कि वह हर गर्लफ्रेंड का नाम उनके मेल फ्रेंड के नाम पर सेव किया करते था।
इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने कुछ गर्लफ्रेंड्स का नाम 'बैट्री लो' के नाम से सेव किया था। जब भी उनके फोन पर 'बैट्री लो' नाम दिखता था, तब सामने वाले को लगता थी फोन की बैट्री कम है।
यह भी पढ़ें: 'अबरार हक' के भाई ने Animal Park को लेकर दी बड़ी अपडेट, बताया कौन से साल में आ सकती है Ranbir Kapoor की फिल्म
इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है नाम
रणबीर कपूर का दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सोनम कपूर के साथ नाम जुड़ चुका है। 'कॉफी विद करण' के तीसरे सीजन में ही दोनों एक्ट्रेस ने रणबीर पर कमेंट किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
खबरें और भी
.jpg)
2018 में आलिया के साथ कन्फर्म किया रिलेशन
रणबीर कपूर ने आलिया के साथ शादी से कुछ साल पहले रिलेशन कन्फर्म किया था। दोनों की लव स्टोरी 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर शुरू हुई थी। यहीं से दोनों दोस्त बने और इनकी दोस्ती बाद में प्यार में तब्दील हो गई। अप्रैल 2022 में कपल ने शादी की और उसी साल 6 नवंबर को राहा को जन्म दिया।