Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayan: भगवान राम का आशीर्वाद लेने के बाद Ranbir Kapoor शुरू करेंगे 'रामायण' की शूटिंग, डेट आई सामने?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 03:22 PM (IST)

    Ranbir Kapoor Ramayan फिल्म एनिमल से सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। ...और पढ़ें

    जानिए कब शुरू होगी रामायण की शूटिंग (Photo Credit-Twitter)
    जानिए कब शुरू होगी रामायण की शूटिंग (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. नितेश तिवारी की फिल्म में राम बनेंगे रणबीर कपूर
    2. रणबीर कपूर को मिला राम मंदिर प्रतिष्ठा का न्योता
    3. रामायण में केजीएफ स्टार की अहम भूमिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Ramayan Shooting: रणबीर कपूर ने हाल ही में फिल्म 'एनिमल' के जरिए फैंस का जमकर मनोरंजन किया है। बॉक्स ऑफिस पर भी एक्टर की इस मूवी को बंपर सफलता मिली है। अब फैंस एक्टर की आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें निर्देशक नितेश तिवारी की मूवी 'रामायण' का नाम भी शामिल है।

    ऐसे में रणबीर कपूर की रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू हो सकती है।

    नितेश तिवारी की फिल्म में राम बनेंगे रणबीर कपूर

    धार्मिक ग्रंथ रामायण पर कई टीवी सीरियल और फिल्में पहले भी बन चुकी हैं। जिनमें रामानंद सागर की 'रामायण' सीरियल का बोलबाला काफी रहा है। इस कड़ी में अब अगला नाम फिल्ममेकर नितेश तिवारी का नाम भी शामिल हो रहा है, जो इस आदिकाव्य पर फिल्म बनाने की तैयारी में है। नितेश की 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

    'एनिमल' एक्टर की इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी इस साल फरवरी के आखिर या मार्च के शुरुआती हफ्तों में रामायण फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर सकते हैं।

    बताया ये भी जा रहा है कि ये मूवी 3 डी में तैयार होगी। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ 'रामायण' को ऑन द फ्लोर किया जा सकता है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक महीने के बाद ही फिल्म रामायण का भी शुभारंभ होगा।

    खबरें और भी

    रणबीर को मिला न्योता

    अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का न्योता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी मिला है। ऐसे में आने वाली 22 जनवरी को रणबीर आलिया के साथ अयोध्या में होने वाले इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

    यश बाद में बनेंगे 'रामायण' का हिस्सा

    मिली जानकारी के मुताबिक 'केजीएफ चैप्टर 2' कलाकार यश भी 'रामायण' फिल्म का एक अहम हिस्सा हैं। खबर है कि इस मूवी में यश रावण का किरदार अदा करते दिख सकते हैं। हालांकि यश नितेश तिवारी की रामायण की शूटिंग को जुलाई में शुरू करेंगे। इसके पीछे की वजह ये है कि वह इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Ram Mandir Ceremony: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में Sanjay Dutt लेंगे भाग, बोले- 'क्यों नहीं जाएंगे'