Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'श्रीराम' को देखने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रणबीर कपूर की रामायण के टीजर में मेकर्स क्यों कर रहे हैं देरी?

    Updated: Fri, 02 May 2025 04:26 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर (Ranbir Kapoor) कपूर बड़े पर्दे पर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। पिछले साल मेकर्स ने जानकारी दी थी कि रामायण (Ramayana) को दो ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर की रामायण फिल्म (Photo Credit- Instagram)
    रणबीर कपूर की रामायण फिल्म (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की रामायण को लेकर आया बड़ा अपडेट
    2. वेव्स समिट में नहीं दिखाई जाएगी रामायण की पहली झलक
    3. फिल्म निर्माता ने बताई फैसले के पीछे की वजह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। ब्रह्मास्त्र और एनिमल जैसी फिल्मों के बाद सिनेमा लवर्स के बीच उनका क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है। इससे पहले भी उन्होंने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इन दिनों हर किसी को अभिनेता की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का इंतजार है। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि मेकर्स वेव्स समिट 2025 में इसकी पहली झलक लोगों को दिखा सकते हैं। हालांकि, अब इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है रामायण से रणबीर कपूर की पहली झलक को इस इवेंट में जारी नहीं किया जाएगा। आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं।

    1 मई को वेव्स समिट 2025 का आगाज हुआ। इस दौरान फिल्मी दुनिया से जुड़े पॉपुलर कलाकार मौजूद थे। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर इस इवेंट में दिखाए जाने की योजना मेकर्स ने बनाई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं किया जाएगा और इस फैसले के पीछे की वजह के बारे में खुद नमित मल्होत्रा ने बात की है।

    Photo Credit- Jagran

    ये भी पढ़ें- रणबीर को 'श्रीराम' के रूप में देखने के लिए हो जाइए तैयार, Ramayana के मेकर्स अगले वीक दे सकते हैं सरप्राइज

    पहलगाम अटैक की वजह से मेकर्स ने लिया फैसला

    मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता नमित मल्होत्रा ​​ने जानकारी दी कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में चल रही परिस्थिति के कारण वेव्स 2025 में रामायण की पहली झलक नहीं दिखाई गई। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म की फर्स्ट लुक इवेंट में रिलीज होनी थी। इस बारे में उन्होंने कहा, 'हमने आज वेव्स 2025 में रामायण की झलक दिखाने की योजना योजना बनाई थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।'

    Photo Credit- Jagran

    रामायण को दो पार्ट में किया जाएगा रिलीज

    रामायण के बारे में बता दें कि इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। रामायण का फर्स्ट पार्ट 2026 में आएगा और इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में लाने की योजना मेकर्स ने बनाई है। स्टार कास्ट की बात करें, तो रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सीता के रोल में साई पल्लवी दिखेंगी और यश रावण के रोल में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Love & War के लिए आलिया-रणबीर ने उड़ाई नींदें, इंटेंस सीन के लिए रातभर शूट कर रहा कपल