Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई इस साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 09:23 PM (GMT+05:30)

    Ranbir Kapoor Ramayana लंबे समय से बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और केजीएफ 2 स्टार यश की रामायण को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस बीच अब रामायण ...और पढ़ें

    रामायण की स्टारकास्ट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट (Photo Credit-Instagram)
    रामायण की स्टारकास्ट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 'रामायण' में रणबीर के साथ दिख सकती हैं साई पल्लवी
    2. कब शुरू होगी 'रामायण' की शूटिंग
    3. रावण के किरदार में दिख सकते हैं यश

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Ramayana Movie: महाकाव्य 'रामायण' पर बनने वालीं बॉलीवुड फिल्म 'रामायण' का नाम बीते लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर इस मूवी को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर गुजरे वक्त में काफी लंबी डिबेट हुई है, लेकिन अब 'रामायण' की लीड एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

    बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और केजीएफ 2 स्टार यश की इस मूवी में साउथ की मशहूर अदाकारा साई पल्लवी लीड रोल प्ले करती नजर आ सकती हैं।

    'रामायण' में रणबीर के साथ दिख सकती हैं साई पल्लवी

    साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें साई पल्लवी का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी शानदार अदाकारी के जरिए साई ने साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी हैं। इस बीच अब पिंकविला की रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है कि 'छिछोरे' फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड मूवी 'रामायण' में साई पल्लवी लीड रोल अदा करती नजर आएंगी।

    जहां एक तरफ इस मूवी में रणबीर कपूर का नाम राम की भूमिका के लिए सामने आया है, वहीं दूसरी ओर साई सीता का रोल अदा करती दिखाई दे सकती हैं। जबकि केजीएफ फिल्म से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले एक्टर यश फिल्म में रावन का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। मालूम हो कि बीते समय मे साई पल्लवी से पहले 'रामायण' में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के नाम को लेकर भी चर्चा हुई है।

    कब शुरू होगी 'रामायण' की शूटिंग

    'रामायण' की स्टारकास्ट की लेटेस्ट अपडेट सामने आने के बाद फैंस के बीच इस मूवी को लेकर अब एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। खबर के मुताबिक अगले साल फरवरी 2024 में रणबीर कपूर और साई पल्लवी इस मूवी के लिए पहले हाफ की शूटिंग को शुरू कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    इसके अलावा यश इस नितेश तिवारी की 'रामायण' की शूटिंग की शुरुआत जुलाई में कर सकते हैं। खास बात ये है कि यश के लिए शूटिंग सीक्वेंस का सेट 15 दिन के लिए श्रीलंका में लगाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर-3' का ये होगा हाइलाइट सीन, इतने मिनट का होगा शाह रुख खान का कैमियो?