Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब रणबीर कपूर ने छीन ली थी Ranveer Singh की ये फिल्म, 90 करोड़ के बजट में बनी मूवी रही थी महा फ्लॉप

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 12:03 PM (IST)

    मौजूदा समय के दो नए सुपरस्टार्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रणवीर सिंह का नाम पहले लिया जाएगा। आज हम आपको वह किस ...और पढ़ें

    सुपरस्टार रणबीर कपूर और रणवीर सिंह (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सुपरस्टार रणबीर कपूर और रणवीर सिंह (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रणबीर और रनवीर सिनेमा के बड़े सुपरस्टार्स।

    2. इस फिल्म से रणबीर ने रणवीर को किया था रिप्लेस।

    3. मोटे बजट की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बंटाधार।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और रणवीर सिंह मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं के तौर पर जाने जाते हैं। इन दोनों की फिल्में ऑडियंस को काफी पसंद आती हैं। इस आधार पर आज हम रणवीर और रणबीर से जुड़ा एक रोचक किस्सा आपको बताने जा रहे हैं, जब रणबीर कपूर ने एक फिल्म से रणवीर सिंह को रिप्लेस किया था। 

    लेकिन ये दावं रणबीर पर बैक फायर कर गया है और वह मूवी महा फ्लॉप साबित हुई थी। 90 करोड़ के मोटे बजट में बनी उस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने सिरे से खारिज कर दिया था। 

    रणबीर कपूर की महा फ्लॉप फिल्में

    18 साल के फिल्मी करियर में बतौर अभिनेता रणबीर कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी कुछ मूवीज ऐसी रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। उनमें से एक फिल्म बॉम्बे वेलवेट रही। जी हां, साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई निर्देशक अनुराग कश्यप की ये मूवी डिजास्टर साबित हुई थी। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने इस बात का खुलासा किया है कि बॉम्बे वेलवेट के उनकी पहली पसंद अभिनेता रणवीर सिंह थे। 

    ranbirkapoorranveersingh

    यह भी पढ़ें- रणबीर-रणवीर और कार्तिक आर्यन में छिड़ी जंग, किसके हाथ लगेगा ये डबल रोल?

    लेकिन बाद में कुछ कारणों के चलते उनसे बात नहीं बन पाई और फिर जाकर हमने रणबीर को कास्ट किया। हमारी फिल्म का बजट 23 से 90 करोड़ के बीच रहा। लेकिन इसकी असफलता ने सही मायनों में हमें हैरान किया। मालूम हो कि बॉम्बे वेलवेट एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जो घटिया कहानी के चलते असफलता की भेंट चढ़ गई। 

    bombayvelvet

    फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, के के मेनन और करण जौहर जैसे दमदार कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा गिया। गौर करने वाली बात ये है कि इतनी जबरदस्त कास्ट होने के बावजूद बॉम्बे वेलवेट अपनी छाप छोड़ने में नकाम रही। 

    खबरें और भी

    बॉम्बे वेलवेट का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन 

    गौर किया जाए बॉम्बे वेलवेट के कमर्शियल प्रदर्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की इस मूवी का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32 करोड़ रहा था, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 43 करोड़ की कमाई करने में ही सफल रह सकी। जिसके चलते बॉम्बे वेलवेट अपनी लागत भी नहीं निकाल सकी और हिंदी सिनेमा की एक महा फ्लॉप बनकर रह गई। 

    यह भी पढ़ें- 'ये तो रणबीर...' रॉकस्टार एक्टर की कार्बन कॉपी निकला Juhi Chawla का भतीजा, फैंस ने जताई बॉलीवुड डेब्यू की इच्छा