Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जाम छलकाने के बाद हर रोज सिर्फ एक ही गाना गुनगुनाते थे Rishi Kapoor, बेटे Ranbir ने किया ये खुलासा

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 01:50 PM (IST)

    दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। फैंस उनके काम के साथ-साथ बॉबी एक्टर के बेबाक अंदाज को भी बहुत पसंद करते थे। रणबीर ...और पढ़ें

    ऋषि कपूर ड्रिंक करके सिर्फ गाते थे एक गाना/ फोटो- Instagram
    ऋषि कपूर ड्रिंक करके सिर्फ गाते थे एक गाना/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. ये था ऋषि कपूर का सबसे पसंदीदा गाना
    2. ड्रिंक करने के बाद रोज गाते थे ये गीत
    3. किशोर कुमार ने गाने को दी थी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपूर खानदान कई दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहा है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर राज कपूर, ऋषि कपूर, शशि कपूर, शमी कपूर, रणधीर कपूर सहित सभी ने फैंस के दिलों पर अभिनय की छाप छोड़ी है। कपूर परिवार की इसी लेगेसी को रणबीर कपूर, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने आगे बढ़ाया। अपनी फिल्मों के साथ-साथ कपूर परिवार एक और चीज के लिए फिल्मी दुनिया में बहुत मशहूर था, वह थी उनकी ग्रैंड पार्टी। 

    ये बात किसी से नहीं छुपी है कि सिर्फ राज कपूर ही नहीं, बल्कि उनके बेटे ऋषि कपूर भी ड्रिंक करते थे। खुद ऋषि कपूर भी अपने शराब पीने की आदत को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। अब हाल ही में उनके बेटे रणबीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर ड्रिंक करके सिर्फ एक ही गाना गुनगुनाया करते थे। कौन सा था वह गाना, चलिए जानते हैं इस स्टोरी में: 

    रणबीर ने बताया ड्रिंक करके कौन सा गाना गुनगुनाते थे ऋषि कपूर

    रणबीर कपूर ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की वेब सीरीज 'द रोशन' में पुरानी यादें ताजा की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता ऋषि कपूर हर रोज ड्रिंक करके 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'दूसरा आदमी' का सबसे लोकप्रिय गाना 'चल कहीं दूर निकल जाएं' गाया करते थे। किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना उनका सबसे फेवरेट था। जब भी ऋषि कपूर ड्रिंक करते थे, वह इस गाने को ही गुनगुनाते रहते थे।  

    Photo Credit- Instagram 

    आपको बता दें कि 'चल कहीं दूर निकल जाएं' ये गाना 60 के दशक के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर रोशन साहब के छोटे बेटे राजेश रोशन ने कंपोज किया है। यशराज के बैनर तले बनी फिल्म 'दूसरा आदमी' में ये गाना ऋषि कपूर और राखी गुलजार पर फिल्माया गया है। मूवी में नीतू कपूर भी अहम भूमिका में थीं, उन्होंने टिम्सी सक्सेना का किरदार अदा किया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: आसान नहीं था Rishi Kapoor का डेब्यू! पिता राज कपूर को इस शख्स से लेनी पड़ी थी स्पेशल परमिशन

    ऋषि कपूर की ये बात उनके चाहने वालों को थी बेहद पसंद 

    ऋषि कपूर का साल 2020 में निधन हो गया था, उनका जाना लाखों फैंस की आंखों में आंसू दे गया। ऋषि कपूर न सिर्फ इंडियन सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर वह जिस तरह से खुद का बेबाक अंदाज दिखाते थे, वह भी उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने पिता की फिल्म श्री420 से की थी, जिसमें उनका 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाने में एक स्पेशल अपीरियंस था।

    Video Credit- Yashraj Youtube

    इसके बाद वह फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में अपने पिता राज कपूर के बचपन का किरदार अदा करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने साल 1973 में युवा अभिनेता के तौर पर फिल्म 'बॉबी' में काम किया, जो उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा और लगातार हिट फिल्में देते गए। 

    यह भी पढ़ें: विनोद खन्ना की वो फिल्म, जिसके आगे ढेर हो गई थी Rishi Kapoor की बड़ी फिल्म, डिप्रेशन में चले गए थे एक्टर