Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar से ज्यादा देर थिएटर में बैठाकर रखेगी Ramayana? रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 03:41 PM (IST)

    Rabir Kapoor की रामायण (Ramayana) 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ बनाई गई है। ...और पढ़ें

    कितना लंबा होगा रामायण फिल्म का रनटाइम?

    कितना लंबा होगा रामायण फिल्म का रनटाइम?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर 'रामायण पार्ट 1' के लिए तैयारी कर रहे हैं। टीजर रिलीज के बाद से, इंटरनेट पर इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक की चर्चा जोरों पर है। इसीलिए इसके बारे हर डिटेल जानने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में रणबीर कपूर ने इसके रनटाइम के बारे में खुलासा किया है।

    कितने घंटे की होगी रामायण?

    रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया, 'यह 'Lord of the Rings' से कम नहीं है। यह हमारे देश से आने वाला हमारा सबसे बड़ा महाकाव्य है, और यह तो बस एक टीजर था। हमारे पास छह घंटे के शानदार विज़ुअल्स, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और भावनाएं हैं। यह आपको एक बेहतर बेटा, बेहतर पति और बेहतर भाई बनना सिखाती है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत है। इस फिल्म में कहानी कहने के इतने अलग-अलग पहलू हैं कि मैं लोगों के इसे देखने के लिए सचमुच बहुत उत्साहित हूं'।

    alia bhatt (2)

    इसके अलावा, उन्होंने बताया, 'हमने पार्ट टू की फिल्मिंग आधी पूरी कर ली है, कम से कम मेरे हिस्से तो हो गए हैं। यह उससे भी ज्यादा रोमांचक है जो आप लोगों ने अब तक देखा है'। रणवीर ने बताया कि रामायण के दोनों पार्ट को मिलाकर रनटाइम 6 घंटे से ज्यादा है। 

    'रामायण' के बारे में

    'रामायण' को 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर बनाया गया है। इसके साथ ही विजुअल इफेक्ट्स और वीएफएक्स के लिए हॉलीवुड के आर्टिस्ट फिल्म में काम कर रहे हैं। नितेश तिवारी ने बजट के बारे में बात करते हुए कहा कि हम दुनिया की एक बड़ी फिल्म बनाने के बारे में सोचकर निकले थे और लगभग वहां पहुंचे भी हैं।

    खबरें और भी

    alia bhatt (3)

    ए. आर. रहमान और ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर ने इस प्रोजेक्ट के लिए पहली बार साथ काम किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने श्रीराम, साई पल्लवी ने सीता मां, रवि दुबे ने लक्ष्मण, यश ने रावण और सनी देओल ने हनुमान जी का रोल निभाया है।

    फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।

    यह भी पढ़ें- दो नहीं, तीन पार्ट्स में बनने वाली थी Ranbir Kapoor की Ramayana, नितेश तिवारी ने क्यों बदला अपना इरादा?