विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: 'आलिया के लिए बेहतरीन पति नहीं हूं', रणबीर कपूर बोले- 'जिंदगी कभी परफेक्ट नहीं होती'

By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 14 Apr 2023 12:32 PM (IST)

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Anniversary रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी उनके फैंस के बीच में काफी हिट है। चाहे ...और पढ़ें

File Photo of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
File Photo of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी टाउन के क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं। बड़ी फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखने वाले इन स्टार किड्स ने पिछले वर्ष 14 अप्रैल को शादी की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद आलिया भट्ट ने प्यारी सी बच्ची 'राहा' को जन्म दिया। आज शादी के एक साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर रणबीर कपूर ने बताया कि आलिया के लिए वह कैसे पति हैं।

आलिया के लिए कैसे पति हैं रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मुंबई में 'वास्तु' में शादी की थी। इनकी लव स्टोरी 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर शुरू हुई थी। आलिया और रणबीर ने शुरुआत के कुछ वर्षों तक अपने रिलेशन को प्राइवेट ही रखा। हालांकि, इसे ऑफिशियल करने के बाद उन्होंने 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में आलिया संग अपनी बॉन्डिंग पर बात की।

'अच्छा पति नहीं हूं'

रणबीर ने कहा कि वह बहुत बेहतरीन पति नहीं है, लेकिन वह बेहतर बनने की ओर अग्रसर हैं और सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा हमें लगता है कि हम अच्छा कर रहे हैं, लेकिन जिंदगी ऐसी है कि वह कभी परफेक्ट नहीं होती। मुझे नहीं लगता कि मैं एक अच्छा बेटा, ग्रेट हसबैंड या भाई हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे ऐसा बनने की इच्छा है। जब तक आप इस बारे में जानते हैं, तब तक यह महत्वपूर्ण है, और तब तक आप सही रास्ते पर होंगे।

(Photo Credit: Alia Bhatt Instagram)

गौरतलब है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने 06 नवंबर, 2022 को इस दुनिया में एंट्री ली थी। इसके बाद से आलिया भट्ट को अभी तक किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है। हालांकि, वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से सिल्वर स्क्रीन पर जल्द वापसी की तैयारी में हैं।

वहीं, रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में वीएस रेड्डी की 'एनिमल' है।