Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्लाइट में शुरू हो गया था Ranbir Kapoor का आलिया संग रोमांस, रोमांटिक लाइफ पर खुल कर बोले 'एनिमल' एक्टर

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 05:59 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्यूट कपल्स की भरमार है। इनमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है जिनकी जोड़ी फैंस की खासा फेवरेट है। र ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'ब्रह्मास्त्र' थी रणबीर-आलिया की पहली फिल्म
    2. कपल ने 2022 में की थी शादी
    3. रणबीर ने अपनी लव लाइफ का किया खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज भी अपने लुक्स से लड़कियों को दीवाना बनाते हैं। फीमेल्स में उनकी फैन फॉलोइंग ज्यादा है। एक्टर आलिया भट्ट के हसबैंड और एक क्यूट सी बच्ची के पिता बन चुके हैं, लेकिन उन्हें लेकर फीमेल्स में क्रेज कम होने का नाम नहीं लेता। 

    रणबीर कपूर ने आलिया से 14 अप्रैल, 2022 को शादी की थी। उसी साल 6 नवंबर को राहा का जन्म हुआ था। इनकी लव स्टोरी इनकी जोड़ी की तरह ही यूनिक है। हाल ही में रणबीर कपूर ने निखिल कामत को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में ढेर सारी बातें कीं। इसी में एक्टर ने आलिया से अपनी लव लाइफ का भी खुलासा किया।

    यह भी पढ़ें: नीतू कपूर और ऋषि कपूर में होते थे झगड़े, देख डर जाते थे Ranbir Kapoor, कहा- 'वे बुरे दौर से गुजर रहे थे'

    रणबीर ने लव लाइफ पर की बात

    निखिल कामत के इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि आलिया और उनमें 11 साल का एज गैप है। उन्होंने ये भी बताया कि आलिया की आवाज तेज है, लेकिन सिर्फ उनके लिए उन्होंने अपनी वाइस का टोन डाउन किया। रणबीर, आलिया को क्यों इतना मानते हैं, इसके बारे में खुद एक्टर ने बताया। इसी के साथ उन्होंने ये भी खुलासा कि दोनों का पहली बार रोमांस फ्लाइट में हुआ था।

    रणबीर और आलिया ने पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम किया था। इसी मूवी की मेकिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। रणबीर ने बतााय कि पहली बार दोनों 2018 में ब्रह्मास्त्र फिल्म के लिए फ्लाइट में मिले थे। तब वह इजराइल की सिटी तेल अवीव के लिए ट्रैवल कर रहे थे। पहले ही दिन दोनों का रोमांस शुरू हो चुका था।

    खबरें और भी

    रणबीर ने बताया कि दोनों तब अकेले रहते थे। इसलिए जब एक दूसरे को डेट करना शुरू किया, तो साथ रहने लगे। इसी इंटरव्यू में रणबीर ने ये भी कहा कि वह आलिया से शादी कर खुद को लकी मानते हैं। बीवी के रूप में आलिया उन्हें एक दोस्त की तरह मिली हैं।

    यह भी पढ़ें: Animal के आलोचकों को Ranbir Kapoor ने पहली बार दिया मुंह तोड़ जवाब, बोले- 'अगली बार नहीं करूंगा'