Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान की ये मूवी Ranbir Kapoor की फेवरेट, आमिर-शाहरुख की इन फिल्मों ने भी जीता एक्टर का दिल

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 06:11 PM (IST)

    Animal बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म एनिमल के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इस बीच रणबीर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर स ...और पढ़ें

    इंडस्ट्री के तीन खान के बारे में बोले रणबीर कपूर (Photo Credit-Twitter)
    इंडस्ट्री के तीन खान के बारे में बोले रणबीर कपूर (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. इंडस्ट्री के तीन खान के बारे में खुलकर बोले रणबीर कपूर
    2. सलमान खान की ये फिल्म रणबीर की फेवरेट
    3. जल्द रिलीज होगी रणबीर की एनिमल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकारों के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें रणबीर कपूर का नाम जरूर शामिल होगा। इस समय रणबीर अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' की तैयारियों में लगे हुए हैं। जल्द ही एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

    इस बीच रणबीर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म कलाकार बॉलीवुड इंडस्ट्री के तीन बड़े खान सुपरस्टार सलमान खान, आमिर खान और शाह रुख खान के बारे में जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर कपूर ने ये भी बताया है कि इन तीनों कौन सी मूवी उनकी फेवरेट हैं।

    रणबीर कपूर ने किया इंडस्ट्री के तीन खानों का जिक्र

    हाल ही में 'एनिमल' के प्रमोशन के मद्देनजर रखते हुए रणबीर कपूर ने जूम पर फैंस के सवालों का जवाब दिए हैं। इस दौरान रणबीर का एक लेटेस्ट वीडियो सलमान खान के फैन पेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है।

    इस वीडियो में रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के टॉप 3 खान यानी शाह रुख खान, आमिर खान और सलमान खान का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर ये बता रहे हैं- ''शाह रुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनियां, आमिर खान की रंग दे बसंती और सलमान खान की बजरंगी की भाईजान उनके लिए इन तीनों खानों की सबसे पसंदीदा मूवीज में से हैं।''

    आलम ये है कि सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और शाह रुख, सलमान और आमिर के फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    जल्द रिलीज होगी रणबीर की 'एनिमल'

    इस साल रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इसके बाद रणबीर आने वाले समय में 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी 'एनिमल' का टीजर सामने आया है। इस मूवी में धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।

    फैंस की एक्साइटमेंट 'एनिमल' के लिए काफी बढ़ी हुई है। बता दें कि एक्टर की ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: टॉक्सिक पति हैं रणबीर कपूर? लिपस्टिक कंट्रोवर्सी पर 'एनिमल' एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब