Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12 साल बाद 'बर्फी' अंदाज में दिखे Ranbir Kapoor, फैंस ने बताया किस मूवी के लिए है एक्टर का क्लीन शेव लुक

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 09:51 PM (IST)

    Ranbir Kapoor New Look एनिमल की सफलता के बाद से रणबीर कपूर को एक नई पहचान मिली है। आए दिन किसी न किसी वजह से रणबीर का नाम लगातार सुर्खियां बटोरता है। ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर ने बदला अपना लुक (Photo Credit-Twitter)
    रणबीर कपूर ने बदला अपना लुक (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. रणबीर कपूर का बदला लुक
    2. बर्फी अंदाज में नजर आए रणबीर
    3. फैंस ने एक्टर की तस्वीर पर दिए ऐसे रिएक्शंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Latest Pics: एक्टर रणबीर कपूर एनिमल की सफलता के बाद से हर किसी के फेवरेट बन गए हैं। फिल्म में लंबे वाल और घनी दाढ़ी वाले लुक लेकर रणबीर काफी चर्चा में रहे हैं। लेकिन अब उनका लुक एकदम से बदल गया है।

    हाल ही में रणबीर कपूर की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह क्लीन सेव अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणबीर के इस फोटो को देखकर आपको उनकी बर्फी मूवी की याद आ जाएगी। इतना ही नहीं फैंस ने तो ये तक बता दिया है कि कलाकार के ये लुक उनकी किस मूवी के लिए है। 

    बर्फी लुक में दिखे रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर इंडस्ट्री के वो कलाकार हैं, जो अपनी हैंडसेमनेस के लिए काफी जाने जाते हैं। फिल्म सांवरिया में एक चॉकलेटी ब्वॉय के रूप हिंदी सिनेमा जगत में शुरुआत करने वाले रणबीर का अंदाज काफी अलग हो गया है। मशहूर सेलेब्स फोटोग्राफर योगेश शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टर की एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है।

    इस फोटो में अभिनेता बैगी कैप लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं, रणबीर का ये ही लुक उनकी साल 2012 में आई फिल्म बर्फी में दिखा, जो फैंस को काफी पसंद आया है। ऐसे में अब 12 साल लंबे इंतजार के अपने फेवरेट कलाकार को उसी लुक में देख फैंस के चेहरे खिले हुए हैं। 

    खबरें और भी

    सिर्फ यही ही नहीं कुछ फैंस ने तो इस बात का दावा भी कर दिया है कि रणबीर कपूर का ये नया लुक उनकी कौन सी अपकमिंग मूवी के लिए हैं। 

    फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

    एनिमल कलाकार रणबीर कपूर की इस फोटो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा है- रणबीर का ये न्यू लुक उनकी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर के लिए।

    दूसरे यूजर ने कहा है- इस फोटो में राहा कपूर की झलक साफ दिखाई दे रही है। इस तरह से तमाम प्रशंसक उनके इस क्लीन शेव लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Animal Park: आगे बढ़ा एनिमल पार्क का काम, गीतांजलि और रणविजय के डोमेस्टिक वायलेंस से लेकर जानें क्या होगा नया?