विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के बाद भी बॉक्स ऑफिस के 'राजा' बनेंगे Ranbir Kapoor, लिस्ट में शामिल 4 बड़ी अपकमिंग मूवीज

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:15 AM (IST)

फिल्म रामायणम् के बाद आने वाले समय में हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणबीर कपूर 4 बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे।

रणबीर कपूर की अगली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

रणबीर कपूर की अगली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. रामायणम् की सफलता को लेकर चर्चा में रणबीर

  2. आने वाले समय में इन 4 मूवीज में आएंगे नजर

  3. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है रामायणम् पार्ट-1

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम इस वक्त रामायणम् को लेकर चर्चा में बना हुआ है। पौराणिक फिल्म में जिस तरह से रणबीर ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल रामायणम् पार्ट-1 (Ramayana Part-1) धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। 

इसके बीच रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवीज की चर्चा भी तेज हो गई हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनकी आने वाली 4 बड़ी फिल्मों कौन सी हैं, जिनके जरिए वह बॉक्स ऑफिस पर राज करते दिखेंगे। 

लव एंड वार (Love And War)

रामायणम् के बाद अभिनेता रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर फिल्म लव एंड वॉर के जरिए वापसी करेंगे। निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस मूवी से रणबीर का धांसू फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। बात की जाए लव एंड वॉर की रिलीज डेट के बारे में तो ये मूवी नए साल में 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी लीड रोल में मौजूद हैं। 

ranbirkapoorupcomingmovies (1)

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor ने निभाया राम का किरदार, गर्व से चौड़ा हुआ ससुर महेश भट्ट का सीना, बोले- 'मेरे पास राम हैं'

रामायणम् पार्ट-2 (Ramayana Part-2)

लिस्ट में अगला नाम रामायणम् पार्ट-2 का है, जिसकी रिलीज का एलान हाल ही में रामायणम् की रिलीज के दिन पर हुआ है। वैसे तो निर्माता नमित मल्होत्रा की ये माइथोलॉजिकल फिल्म अगले साल दीवाली पर आने वाली थी, लेकिन अब रामायणम् पार्ट-2 को आगे बढ़ाया गया है और ये मूवी 2028 में दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर पेश की जाएगी। 

ranbir kapoor ramayana (4)

ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra Part 2)

निर्देशक अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। पहले पार्ट की सफलता के बाद फैंस पिछले 4 साल से ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि अगले साल अप्रैल 2027 में इसका प्रोडक्शन का काम शुरू होगा और 2028 की शुरुआत में इसे थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है। 

ranbirkapoorupcomingmovies

एनिमल पार्क (Animal Park)

2023 में अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म एनिमल आई थी और उसी दौरान इसके पार्ट-2 एनिमल पार्क की रिलीज का भी एलान किया गया था, जिसमें बताया गया कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल 2 साल 2027 में रिलीज की जाएगी। हालांकि, बाद में इसके बदलाव किया गया है और अब एनिमल पार्क 2 को 2028 तक आगे बढ़ा दिया गया है। 

ranbirkapoorupcomingmovies (2)

यह भी पढ़ें- दीवाली के बाद हुई Ramayana की चांदी, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़; सोमवार को कमाई से रचा एक और इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।