Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor को ये क्या हुआ? सोशल मीडिया पर 'एनिमल' एक्टर की ये फोटो देख हैरत में फैंस, कहा- ये तो होना ही था

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 01:33 PM (IST)

    रणबीर कपूर कमाल की एक्टिंग के साथ ही अपनी वर्सटालिटी और हैंडसम लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। खासकर फीमेल्स उनके पीछे क्रेजी हैं। एक बेटी के पिता रणबी ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणबीर कपूर (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की फोटोज वायरल
    2. 'रामायण' को लेकर चर्चा में एक्टर
    3. फैंस ने किया रणबीर की फोटो पर रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर बॉलीवुड के हैंडसम हीरो में से एक हैं, जिन्होंने अपने लुक्स के कारण लाखों दिलों को चुराया है। मगर वह सिर्फ इस एक चीज के लिए फेमस नहीं हैं। रणबीर स्क्रीन पर वर्सटाइल एक्टिंग और पावरपैक परफॉर्मेंस के लिए खासे चर्चित हैं। मगर इन दिनों वह प्रोफेशनल लाइफ से अलग अपनी फोटोज को लेकर लाइमलाइट में बने हैं। 

    रणबीर कपूर की ये तस्वीरें हुईं वायरल

    बॉलीवुड शादीज पोर्टल की तरफ से रणबीर कपूर की कुछ पिक्चर्स शेयर की गई हैं, जिसमें वह अपने आम लुक से अलग नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के देख यूजर्स ने हैरानी जताई है। रणबीर को एक ऐसे अवतार में देखा गया, जिसमें आज से पहले उन्हें कभी न देखा गया हो।

    रेडिट पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में रणबीर के चेहरे पर झुरियां नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, बल्कि चेहरे पर थोड़ी सी स्वेलिंग और लकीरें भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस ने हैरानी और परेशानी जताई है।

    एक यूजर ने लिखा, 'वो कितनी जल्दी बूढ़े हो रहे हैं।' एक ने कमेंट किया, 'पता नहीं वह उस वक्त क्या लगा रहे थे, लेकिन वो असली संजय दत्त की तरह लगने लगे।' एक अन्य ने लिखा, 'कपिल शर्मा के कई एपिसोड के स्टिल्स में वो बुरे लगते हैं। इसका कारण शराब हो सकता है।' रणबीर कपूर की ये फोटो किसी नई फिल्म के सेट से है या पुरानी किसी फिल्म से, इसका खुलासा नहीं हुआ। मगर एक्टर को इस रूप में देख उनके फैंस का अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

    खबरें और भी

    रणबीर कपूर वर्कफ्रंट

    रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो उनकी झोली में 'रामायण' है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी में वह भगवान राम के रोल में होंगे। एक्टर की आखिरी फिल्म 'एनिमल' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही। अब वह इसके प्रीक्वल 'एनिमल पार्क' में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस के साथ है Emraan Hashmi की सबसे अच्छी और बुरी किस, एक्टर को लेकर मशहूर हैं ये तमाम किस्से