Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेकअप के बाद बर्बाद हो गए थे Ranbir Kapoor, बोले- फिर मोहल्ले में 'ऐश्वर्या' आई

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 04:42 PM (IST)

    Ranbir Kapoor रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपनी पर्स ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Raha Kppoor, Alia Bhatt Daughter, ranbir kapoor breakup, Ranbir Kapoor Daughter, tu jhoothi mai makkaar
    Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Raha Kppoor, Alia Bhatt Daughter, ranbir kapoor breakup, Ranbir Kapoor Daughter, tu jhoothi mai makkaar

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर  (Ranbir Kapoor) की फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" होली के मौके पर रिलीज हुई।  फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी ओपनिंग की। तू झूठी मैं मक्कार ने पहले दिन 14 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    एक तरह एक्टर जहां अपनी इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। तो वहीं दूसरी तरह उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने ब्रेकअप के बाद तबाह होने और उसके बाद आलिया संग सुकून की बात कही।

    रणबीर कपूर ने आलिया को कहा- 'ऐश्वर्या'

    सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो भी अपने ब्रेकअप के बाद तबाह हो गए थे और उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई है। इसपर रणबीर ने सिर को हां में हिलाया और फिर कहा- लेकिन फिर मोहल्ले में ऐश्वर्या आई। बता दें, एक्टर ने ये डायलॉग अपनी वाइफ आलिया भट्ट के लिए कहा था। आलिया और रणबीर के प्यार की शुरुआत साल 2017 में हो गई थी। कबीर पांच सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2022 में गुपचुप शादी की।

    यह भी पढ़ें- Entertainment Top News 9 March: सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन, रणबीर की फिल्म ने पहले दिन कमाए करोड़ों

    रणबीर कपूर ने बेटी रहा को दिया था ये पहला तोहफा

    हाल ही में रणबीर ने बेटी राहा के पहले गिफ्ट को लेकर भी खुलासा किया था। जब उनसे पूछे कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए सबसे पहले क्या खरीदा था। तो उन्होंने बताया कि- एक स्नीकर जो छोटे साइज का था और इसी के साथ एक बार्सिलोना जर्सी जिसपर नंबर 8 लिखा था। दरअसल, रणबीर फुटबॉल के बड़े फैन हैं और उनकी पसंदीदा फुटबॉल क्लब बार्सिलोना है।

    खबरें और भी

    एक्टर की आने वाली फिल्में

    वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। वह अगली बार संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा किशोर कुमार और सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए भी चर्चा में है।

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor ने बताया, बेटी राहा कपूर को दिया था ये खास पहला तोहफा