Ramayana Teaser: 'अवतार 3' के साथ होगा रणबीर कपूर की 'रामायण' का आगाज, थिएटर में तबाही मचाएंगी दोनों फिल्में
Ramayana With Avatar 3: ऑस्कर विनिंग अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म अवतार 3 दुनियाभर में 19 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शकों को इस फिल्म ...और पढ़ें

अवतार 3 के साथ होगा रामायण का आगाज
HighLights
अवतार 3 के साथ होगा रामायण का आगाज
बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं दोनों फिल्में
19 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही 'अवतार 3'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की रामायण ने अपनी पहली झलक से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और अब मेकर्स ने फैंस को एक और शानदार तोहफा दे दिया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जुलाई में रिलीज हुआ था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। तब से फैंस फिल्म के फुल-लेंथ टीजर का इंतजार कर रहे हैं और उनकी ये इच्छा अब पूरी होने वाली है।
'अवतार 3' के साथ 'रामायण' का आगाज
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण का 3D टीजर अब जेम्स कैमरून की अवतार: फायर एंड ऐश के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। रामायण का एक बिल्कुल नया 3D टीजर अवतार 3 के साथ दिखाया जाएगा। रामायण को 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है और अवतार फ्रेंचाइजी का पहले ही दुनिया में बोलबाला है। ऐसे में दोनों का साथ आना, दोनों ही फिल्मों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
-1765873482593.jpg)
यह भी पढ़ें- जेम्स कैमरून को सता रहा Avatar 3 के फ्लॉप होने का डर? भारत में क्यों नहीं बन पा रहा फिल्म का क्रेज
दीवाली पर होगी रिलीज
यह पहली बार होगा जब रामायण बड़े पर्दे पर दिखेगी, हालांकि फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली पर रिलीज होने वाला है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, रामायण इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है।
दो पार्ट में आएगी 'रामायण'
रणबीर कपूर, रामायण में राम का रोल निभाएंगे, साईं पल्लवी सीता का और यश रावण का, सनी देओल हनुमान का और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभाएंगे। फिल्म का साउंडट्रैक ग्रैमी विनर हंस जिमर और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान बना रहे हैं। फिल्म के दोनों हिस्सों को 2026 और 2027 की दिवाली पर रिलीज करने की योजना है।
इस बीच, अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके साथ ही भारतीय दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: इस वीक दिखेगा मनोरंजन का महासंग्राम, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होगी ये नई मूवीज और सीरीज