लो आ गई डेट! 4000 करोड़ी Ramayana का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, ब्रह्म मुहूर्त पर दर्शन देंगे 'श्रीराम'
आखिरकार! रणबीर कपूर स्टारर Ramayana के मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ...और पढ़ें
-1785248467966_m.webp)
इस दिन रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर
HighLights
इस दिन रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर
ब्रह्म मुहूर्त में दर्शन देंगे श्रीराम
मेकर्स ने की ऑफिशियल डेट अनाउंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं और इसीलिए इसकी हर एक अपडेट मेकर्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अब एक नए अपडेट में मेकर्स ने इसके ट्रेलर की नई रिलीज डेट बता दी है।
नई इसलिए क्योंकि इसके पहले ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था लेकिन किसी वजह से मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया था और अब मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?
कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?
रामायण (Ramayana) के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के ट्रेलर के बारे में अपडेट करते हुए लिखा, 'शुभ ब्रह्म मुहूर्त में, हम 30 जुलाई 2026, गुरुवार को सुबह 4.15 बजे दुनियाभर में ट्रेलर के साथ रामायण के आगमन का स्वागत करते हैं'।

यह भी पढ़ें- शिव-भजन सुनकर 'रावण' बनते थे Yash, 4000 करोड़ी 'रामायण' के सेट पर होता था ऐसा माहौल
यानी मेकर्स ने रामायण का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज करने का अनाउंसमेंट किया है।
पोस्टपोन हुआ था ट्रेलर
रामायण का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था लेकिन मेकर्स ने यह कहते हुए इसे पोस्टपोन किया कि ट्रेलर को दुनियाभर में लार्ज स्केल पर रिलीज किया जाएगा और अब मेकर्स ने दुनियाभर में इसे भारत के टाइम के हिसाब से ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज करने की घोषणा की है।
खबरें और भी
-1785248807479.jpg)
ग्रैंड इवेंट में लॉन्च हुआ था ट्रेलर
इसके पहले दिल्ली में रामायण की स्टारकास्ट के साथ मेकर्स ने ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया था जिसमें नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी, कुमार विश्वास, रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, अरुण समेत फिल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई थी।
दो भाग में रिलीज होगी रामायण
नितेश तिवारी की रामायण दो पार्ट में रिलीज की जाएगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 को और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं नमित मल्होत्रा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म का टोटल बजट 4000 करोड़ रुपये है।