Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Randeep Hooda Wedding: धोती- कुर्ता पहने लिन लैशराम से रणदीप हुड्डा ने रचाई शादी, सामने आया वेडिंग वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 07:20 PM (IST)

    Randeep Hooda and Lin Laishram Wedding Video रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं । सोशल मीडिया पर वेडिंग की फो ...और पढ़ें

    लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा ने की शादी (Photo Instagram)
    लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा ने की शादी (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Randeep Hooda Wedding Video: एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) से शादी रचाई ली है। रणदीप और लिन की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। इस कपल ने मणिपुर की खूबसूरत जगह इंफाल में धूमधाम से शादी की। सोशल मीडिया पर वेडिंग की फोटोज और वीडियो सामने आए है।

    रणदीप और लिन की मैतेई वेडिंग

    रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के होमटाउन इम्फाल में मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों से शादी थी। मिसेज हुड्डा बनीं लिम बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रणदीप और लिन की शादी के फंक्शन 28 नवंबर से शुरू हो गए थे। फैंस की इस नए कपल से नजर नहीं हट रही है। इस दौरान कपल के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें- Randeep-Lin Wedding: 'चेहरे' की वजह से नहीं मिलता था बॉलीवुड में काम, ऐन मौके पर छिना था 'मैरी कॉम' का लीड रोल

    रणदीप और लिन का वेडिंग लुक

    इस खास मौके पर रणदीप हुड्डा मणिपुर के पारंपरिक व्हाइट धोती-कुर्ता पहने हुए दिख रहे हैं। उनके सिर पर सेहरा है जिसे ट्रेडिशनल पगड़ी कहते हैं। वहीं दुल्हन बनीं लिन लैशराम ने मैरून कलर की पारंपरिक ब्राइडल पोटलोई ड्रेस पहनी है। इस पर उन्होंने एक्ट्रेस ने हेवी गोल्डन जूलरी कैरी की हुई है।

    थिएटर से शुरू हुई थी लव स्टोरी 

    रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ लव स्टोरी का खुलासा करते हुए कहा, हम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं। ये हमारी दोस्ती है जो प्यार में बदल गई। हम असल में नसीरुद्दीन शाह के मोटली नाम के थिएटर ग्रुप में मिले थे। वे मेरे सीनियर थे। वहीं मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। हम दोस्त थे और यह एक खूबसूरत सफर बन रहा है।

    खबरें और भी

    मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    यह भी पढ़ें- Randeep Hooda Marriage: 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड से यहां सात फेरे लेंगे रणदीप हुड्डा, महाभारत से जोड़ा कनेक्शन

    इस कपल की शादी में कोई फिल्मी स्टार शामिल नहीं हुआ है। खबर है कि शादी के बाद ये कपल मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी करने जा रहा है, जिसके कई सेलेब्स शामिल होंगे। हालांकि अभी तक रिसेप्शन की कोई डेट सामने नहीं आई है।