Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उस समय बहुत हिंदू-मुस्लिम...' Randeep Hooda को छावा में ऑफर हुआ था ये बड़ा रोल, इस वजह से किया मना

    Updated: Sat, 23 May 2026 11:56 AM (IST)

    रणदीप हुड्डा ने खुलासा किया कि उन्होंने 2025 की हिट फिल्म 'छावा' में औरंगजेब का महत्वपूर्ण रोल ठुकरा दिया था। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी मानसिक स्थ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रणदीप को 'छावा' में औरंगजेब का रोल मिला था

    2. रणदीप ने रोल के लिए क्यों किया मना?

    3. यह रोल बाद में अक्षय खन्ना को मिला था

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें 2025 में आई हिट फिल्म 'छावा' में एक महत्वपूर्ण रोल ऑफर हुआ था। हालांकि एक्टर ने इसे एक खास वजह से मना कर दिया था। रणदीप ने बताया कि उन्हें मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका दी गई थी।

     बाद में अक्षय खन्ना को ऑफर हुआ था रोल

    इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी के जीवन पर आधारित थी। फिल्म के जबरदस्त हिट होने और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बनने के बावजूद, रणदीप ने बताया कि उन्होंने यह भूमिका ठुकरा दी थी। बाद में यह रोल अक्षय खन्ना को ऑफर हुआ और अपने दमदार अभिनय के लिए उन्होंने खूब प्रशंसा बटोरी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

    रणदीप ने क्यों कर दिया था मना

    कारण बताते हुए रणदीप ने जूम को बताया कि जब निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने उनसे 'छावा' के लिए संपर्क किया, तब उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रणदीप ने बताया कि वो लक्ष्मण का एक व्यक्ति और फिल्म निर्माता के तौर पर बहुत सम्मान करे हैं लेकिन इन सबके बावजूद उन्हें फिल्म के लिए मना करना पड़ा। रणदीप ने बताया कि उस समय उनका वजन बहुत कम था और उन्होंने अपना सिर मुंडवा रखा था, क्योंकि कुछ समय पहले ही उन्होंने 'सावरकर' की शूटिंग पूरी की थी। उसका पोस्ट-प्रोडक्शन काम चल रहा था जब रणदीप को छावा ऑफर हुई थी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

    किस फिल्म में नजर आएंगे रणदीप?

    हुड्डा ने कहा, "मैं IP कोर्ट केस मामले से जूझ रहा था और पूरी कहानी में हिंदू-मुस्लिम मुद्दे बहुत ज्यादा थे और मैं उस रास्ते पर नहीं जाना चाहता था। उसके बाद जब यह फिल्म (Eetha) मेरे हाथ लगी, तो मुझे यह पसंद आई।" 

    रणदीप और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने 10 मार्च को एक बच्ची का स्वागत किया। इस दिन रणदीप के पिता रणबीर हुडा का जन्मदिन भी था। बेटी के जन्म के एक महीने बाद, रणदीप ने बेटी का नाम रिवील किया। कपल ने बेटी का नाम न्योमिका हुडा रखा है। रणदीप हुड्डा बहुत जल्द ईथा में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर होंगी।