Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Randeep Hooda ने वाइफ संग शेयर की रोमांटिक फोटो, बिकिनी में नजर आईं Lin Laishram

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 11:35 PM (GMT+05:30)

    Randeep Hooda And Lin Laishram Photo रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) शादी कर अपना घर बसा चुके हैं। ये कपल शादी के बाद पहली ...और पढ़ें

    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम (Photo Instagram)
    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Randeep Hooda And Lin Laishram Photo: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने 29 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) से मणिपुर में तैमेई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी।

    शादी के बाद ये कपल लगातार सुर्खियों में है। ये कपल शादी के बाद पहली बार एक-साथ अपना नया साल सेलिब्रेट कर रहा है। इस जश्न को मनाने के लिए लिन और रणदीप केरल पहुंचे हैं।

    यह भी पढ़ें- Randeep Hooda ने पत्नी lin laishram संग हरियाणवी गाने पर किया डांस, आपने देखा क्या ये वीडियो

    बिकिनी में नजर आई लिन लैशराम

    रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने साल 2023 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ वेकेशन की दो फोटो शेयर की है। पहली फोटो में कपल सेल्फी लेता नजर आ रहा है और दूसरी फोटो में ये कपल केरल ने सनसेट (Sunset) का मजा लेते नजर आ रहा है। एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 2023 का आखिरी सूर्यास्त। 

    रणदीप हुड्डा वर्कफ्रंट

    एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करे तो रणदीप हुड्डा पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' फिल्म को लेकर चर्चा में रहे। इसका टीजर कुछ महीने पहले जारी किया गया था, जिसमें रणदीप के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा।

    यह भी पढ़ें- Lin Laishram Birthday: 'शुक्र है कि भागना नहीं पड़ा...', Randeep Hooda ने पत्नी लिन के लिए किया मजेदार पोस्ट

    'स्वतंत्र वीर सावरकर' से रणदीप ने बतौर राइटर और डायरेक्टर डेब्यू किया है। लिन की बात कर तो, वह एक एक्ट्रेस और मॉडल के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी हैं। लिन ने अपने करियर में कई फैशन शो में रैंप वॉक कर मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।