Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Randeep Hooda ने पत्नी Lin संग रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर, एक-दूजे की आंखों में डूबा दिखा कपल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 08:37 AM (IST)

    Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding Reception बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मणिपुर में अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ...और पढ़ें

    रणदीप हुड्डा ने लिन के साथ वेडिंग रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणदीप हुड्डा ने लिन के साथ वेडिंग रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन के साथ शेयर कीं फोटोज
    2. पत्नी की आंखों में डूबे हुए नजर आए रणदीप हुड्डा
    3. कल रणदीप और लिन ने रखी थी रिसेप्शन पार्टी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Randeep Hood-Lin Laishram Wedding Reception Photos: 

    मर्डर 3, सरबजीत, हाईवे और सुल्तान जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले अभिनेता ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशनराम (Lin Laishram) के साथ अचानक शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था। रणदीप और लिन ने मणिपुर के शहर इम्फाल में मैतेई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

    मुंबई में होस्ट हुई रणदीप-लिन की वेडिंग रिसेप्शन

    प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे का जिंदगी भर के लिए हाथ थामने के बाद रणदीप और लिन ने अपने सेलेब फ्रेंड्स के लिए मुंबई में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। रणदीप और लिन को बधाई देने के लिए तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा से लेकर उर्वशी रौतेला तक कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। अब रणदीप और लिन की रोमांटिक फोटोज सामने आई हैं।

    यह भी पढ़ें- Randeep Hooda ने फैंस को दिखाया शादी का वीडियो, मणिपुरी परंपरा से रस्में निभाकर लिन लैशराम को बनाया अपनी दुल्हन

    पत्नी लिन की आंखों में डूबे दिखे रणदीप हुड्डा

    रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन के साथ वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में रणदीप और लिन को एक-दूसरे को आंखों में खोए हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी फोटो में दोनों कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। रिसेप्शन की खूबसूरत झलकियां शेयर करते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा, "ईडन के हमारे एटर्नल गार्डन में।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

    बात करें वेडिंग रिसेप्शन लुक की तो दुल्हनिया लिन लैशराम ने रेड कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने एक मैचिंग दुपट्टे से स्टाइल किया था। मैसी हेयरबन, डायमंड ज्वेलरी और न्यूड मेकअप में लिन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, रणदीप ब्लैक कोट-पैंट में अपनी लेडी लव के साथ जच रहे थे।

    खबरें और भी

    रणदीप हुड्डा का वर्क फ्रंट

    रणदीप हुड्डा ने कुछ महीने पहले ही अपनी फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। 

    यह भी पढ़ें- Randeep Hooda Wedding Pics: एक दूजे के हुए लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा, सामने आई पहली वेडिंग एल्बम