Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rani Chatterjee के जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे, पाखी हेगड़े जैसे कलाकारों ने बरसाया प्यार, देखें वायरल तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 10:01 PM (IST)

    Rani Chatterjee Birthday भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का 3 नवंबर को जन्मदिन था। इस अवसर पर उन्हें कई कलाकारों ने विश किया। इसमें पाखी हेगड़े और आम्रपाल ...और पढ़ें

    Rani Chatterjee Birthday: रानी चटर्जी को जन्मदिन पर कई लोगों ने विश किया है।
    Rani Chatterjee Birthday: रानी चटर्जी को जन्मदिन पर कई लोगों ने विश किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rani Chatterjee Birthday: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का आज जन्मदिन था। उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही है। वह एक दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रही है। उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने कई हिंदी रियलिटी शोज में भी काम किया है।

    रानी चटर्जी को जन्मदिन पर कई लोगों ने बधाई दी है

    रानी चटर्जी को जन्मदिन पर कई लोगों ने बधाई दी है। आम्रपाली दुबे ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'क्वीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ऐसे ही रूल करते रहिए। भगवान आपका भला करें।' इसमें दोनों को कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। प्रवेश लाल यादव ने रानी चटर्जी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दोनों को गैंगस्टर इन बिहार फिल्म का क्लैपबोर्ड भी साथ में लिए देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: TRP Report: पहले स्थान के लिए अनुपमा और गुम है किसी के प्यार में की साझा दावेदारी, दूसरे के लिए 3 शो में टाई

    पाखी हेगड़े ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'हैपिएस्ट बर्थडे रानियां'

    पाखी हेगड़े ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'हैपिएस्ट बर्थडे रानियां। आप बहुत क्यूट हो, जल्दी मिल, पार्टी बाकी रही अपनी।' वहीं रानी चटर्जी को विनय आनंद, प्रमोद प्रेमी और रिंकू घोष जैसे कलाकारों ने भी बधाई दी है। रानी ने सभी का आभार भी व्यक्त किया है। रानी को फैंस से भी जन्मदिन की बधाईयां मिल रही है।

    यह भी पढ़ें: Rajeev Sen ने लगाया चारू असोपा पर झूठ बोलने का आरोप, कहा- मैं उनके टॉर्चर और अपमान को नहीं भूलूंगा

    रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस है

    रानी चटर्जी भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस है। वह अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए फेमस है। उनकी डांस वीडियो काफी पसंद किए जाते है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी डांसिंग रील वीडियो भी शेयर करती है। वह अपने फैंस से बातचीत भी करती है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है।

    खबरें और भी