Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AR Rahman के बयान पर रानी मुखर्जी का पलटवार, कहा- 'बॉलीवुड सबसे ज्यादा...'

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 04:00 PM (IST)

    एआर रहमान के बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव के आरोप पर रानी मुखर्जी ने असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि 30 साल के करियर में उन्होंने कभी ऐसा अनुभव नहीं ...और पढ़ें

    रानी मुखर्जी ने एआर रहमान को दिया जवाब (फोटो-इंस्टाग्राम)

    रानी मुखर्जी ने एआर रहमान को दिया जवाब (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एआर रहमान (AR Rahman) पिछले दिनों अपनी एक टिप्पणी को लेकर चर्चा में थे। एआर रहमान ने कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव होता है और इसके कारण उन्हें पिछले 8 सालों से काम नहीं मिल रहा। सिंगर ने कहा कि पावर अब क्रिएटिव लोगों के हाथों से शिफ्ट हो गई है।

    रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में हुए 30 साल

    अब मर्दानी 3 (Mardaani 3) एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने इस मामले पर रिएक्ट किया है। डीडी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने तीन दशक लंबे करियर में कभी भी इस तरह के भेदभाव का सामना नहीं किया। उन्होंने कहा, “बॉलीवुड सबसे धर्मनिरपेक्ष जगह है और मैं इस बात पर पूरी तरह विश्वास करती हूं। यहां जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। इंडस्ट्री में अपने 30 सालों में मैंने कभी भी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया। मुझे यह इंडस्ट्री बहुत पसंद है, इसने मुझे वह बनाया है जो मैं आज हूं।”

    Rani (11)

    यह भी पढ़ें- 'दिलीप कुमार, शाह रुख-सलमान स्टार कैसे बनते...', AR Rahman के कम्युनल विवाद से असहमत हुए रामायण के 'राम'

    बॉलीवुड में लॉबिंग पर क्या बोलीं रानी मुखर्जी?

    रानी ने आगे कहा कि ये बात अपने दिल से कह रही हूं। यहां योग्यता मायने रखती है। आपका काम ही आपकी पहचान है, और अंत में दर्शक जिससे जुड़ते हैं वही टिकता है और सफल होता है। मेरे लिए, बॉलीवुड सबसे धर्मनिरपेक्ष और सबसे अद्भुत जगहों में से एक है। वहीं जब रानी से इंडस्ट्री में लॉबिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि वो इस तरह की चीजों से खुद को दूर रखती हैं।

    एआर रहमान ने क्या कहा था?

    बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए अपने इंटरव्यू में एआर रहमान ने अपने स्ट्रगल पर प्रकाश डाला था। उन्होंने कहा, “मैं काम की तलाश में नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि काम मेरे पास आए; मेरी मेहनत और लगन से मुझे कमाई हो। मुझे लगता है कि काम की तलाश में भटकना मेरे लिए अपशगुन है... आजकल जो लोग क्रिएटिव नहीं हैं, उनके हाथ में फैसले लेने की शक्ति है और यह शायद सांप्रदायिक मुद्दा भी रहा हो, लेकिन मेरे सामने नहीं। मुझे ये बात कही और से पता चली कि उन्होंने आपको बुक किया था, लेकिन फिर इंडस्ट्री ने अपने पांच संगीतकारों को काम पर रख लिया। मैंने कहा, 'वाह, बढ़िया! अब मैं आराम कर सकता हूं, अपने परिवार के साथ समय बिता सकता हूं।'”

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बॉलीवुड में दिखावा ज्यादा...' एआर रहमान के बाद Prakash Raj ने इंडस्ट्री को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

    क्या आप रानी मुखर्जी की बात से सहमत हैं?