Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रानी मुखर्जी की नानी आरती रॉय का 92 वर्ष की आयु में हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 04:05 PM (GMT+05:30)

    Rani Mukerji Maternal Grandmother Died फिल्म एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की नानी आरती रॉय का देहांत हो गया है। वह 92 वर्ष की थी। उनके निधन से परिवार में शोक ...और पढ़ें

    Rani Mukerji Maternal Grandmother Died: रानी मुखर्जी की नानी का देहांत हो गया है।
    Rani Mukerji Maternal Grandmother Died: रानी मुखर्जी की नानी का देहांत हो गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rani Mukerji Maternal Grandmother Died: लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री देबश्री रॉय की मां और रानी मुखर्जी की नानी आरती रॉय का मंगलवार को शाम 6:30 बजे निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी और आयु से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थी। वह अपनी बड़ी बेटी के साथ पिछले कुछ महीनों से रह रही थी। उनका निधन अपनी तीन बेटियों की उपस्थिति में हुआ।

    आरती रॉय के निधन की जानकारी उनकी बेटी देबश्री रॉय ने दी है

    आरती रॉय के निधन की जानकारी उनकी बेटी देबश्री रॉय ने दी है। देबश्री अपनी मां को लेकर हमेशा मुखर रहती थी। उन्होंने कहा है कि वह अपनी मां के कारण ही फिल्मों में डेब्यू कर पाई और उनका करियर ऊंचाई तक पहुंच पाया। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनकी मां उन्हें शूट पर साथ लेकर जाया करती थी। इतना ही नहीं वह उन्हें डांस कॉस्टयूम भी दिलाया करती थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rani Mukerji 🔵 (@_ranimukerji)

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: अर्चना गौतम को बिग बॉस ने शो से बाहर निकाला, घर में इस कंटेस्टेंट के साथ की फिजिकल फाइट

    देबश्री रॉय ने कहा था, 'मेरी मां मेरे लिए सब कुछ है'

    देबश्री रॉय ने कहा था, 'मेरी मां मेरे लिए सब कुछ है।' देबश्री रॉय को पिछली बार फिल्म सर्वजन में देखा गया था। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है, 'मुझे कुछ समझ नहीं रहा। मेरी मां चली गई। मैं उनकी वजह से ही आज एक्ट्रेस बन पाई हूं। उन्हें उम्र से संबंधित बीमारियों के अलावा और कोई बीमारी नहीं थी। अंतिम समय में हम तीनों बहनें उनके साथ थी। वह बहुत शांति से चल बसी।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Rani Mukerji 🔵 (@_ranimukerji)

    यह भी पढ़ें: Sunny Leone की बोल्ड फोटो कर्नाटक टीचर एग्जामिनेशन के एडमिट कार्ड पर छपी, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए निर्देश

    देबश्री रॉय की मां को अगस्त 2022 में गंभीर चोट लग गई थी

    देबश्री रॉय की मां को अगस्त 2022 में गंभीर चोट लग गई थी। उन्होंने कहा था, 'मेरी मां मेरी बड़ी बहन के साथ रह रही है। वह गिर गई और उन्हें माथे पर चोट आई है। उनका बहुत खून बह गया और वह बेहोश हो गई थी। आरती रॉय रानी मुखर्जी की नानी भी है, जिनकी मां कृष्णा मुखर्जी देबश्री की बहन है। खबरों की मानें तो वह आरती रॉय के अंतिम संस्कार में भाग नहीं लेंगी। इसके पीछे कारण यह है कि वह बीमार हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Rani Mukerji 🔵 (@_ranimukerji)