Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रानी मुखर्जी के हाथ से निकली OMG 3? Akshay Kumar के लिए दूसरी लीड एक्ट्रेस की तलाश में मेकर्स

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 04:28 PM (IST)

    नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अब अक्षय कुमार के साथ 'ओह माई गॉड 3' में नजर नहीं आएंगी। पहले खबर थी कि वह फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों ये खबर आई थी कि नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस रानी मुखर्जी बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों ओह माई गॉड (OMG 3) में नजर आ सकती हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी बेचैन थे क्योंकि इस मूवी में दोनों पहली बार साथ में नजर आने वाले थे। हालांकि हाल ही में जो खबर आ रही है वो थोड़ी चौंकाने वाली है।

    यह भी पढ़ें- Mardaani 4 में भी खाकी का दम दिखाएंगी Rani Mukerji, डायरेक्टर ने फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर दिया हिंट?

    अक्षय कुमार करेंगे कैमियो

    जानकारी के मुताबिक रानी मुखर्जी इसका हिस्सा नहीं हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी OMG 3 में लीड विलेन का रोल प्ले करने वाली थीं। वहीं अक्षय कुमार इसमें पहले की तरह कैमियो करने वाले थे। एक्ट्रेस को स्टोरी पसंद भी आई थी और इस पर आगे बातचीत होनी थी।

    Rani (14)

    सूत्र ने आगे बताया, "अक्षय और रानी के बीच लंबे समय से बहुत अच्छे संबंध हैं और वे साथ काम करने को लेकर वास्तव में उत्साहित थे, लेकिन ये बहुत शुरुआती बातचीत थी। अब जब रानी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में मेकर्स नए चेहरे की तलाश में हैं।" फिल्म की शूटिंग इसी साल मई और जून के महीने में शुरू हो सकती है।

    कैसे था मर्दानी 3 का कलेक्शन?

    रानी मुखर्जी को आखिरी बार मर्दानी 3 में देखा गया था। फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली थी और इसने पहले दिन सिर्फ 4 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया था और आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता थे। इसके पहले दो पार्ट साल 2019 और 2014 में आए थे।

    खबरें और भी

    Rani (11)

    फिल्म में जानकी बोदीवाला, जिशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर, इंद्रनील भट्टाचार्य, प्रजेश कश्यप नजर आए थे। वहीं मल्लिका प्रसाद ने खल्नायिका की भूमिका निभाई थी।

    यह भी पढ़ें- Mardaani 3 OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर दहाड़ेगी मर्दानी, कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?